Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

संकट में पड़ोसी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी समर्थकों और ढाका पुलिस में झड़प, 90 हिरासत में

July 30, 2023

संकट में पड़ोसी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी समर्थकों और ढाका पुलिस में झड़प, 90 हिरासत में

ढाका: बांग्लादेश में एक गैर-पार्टी अंतरिम सरकार के तहत चुनाव की मांग कर रहे बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के समर्थकों और ढाका पुलिस में झड़प हुई, जिसके बाद 90 लोगों को हिरासत में लिया गया। इस झड़प में 20 पुलिसकर्मी और छह प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस (डीएमपी) के प्रवक्ता फारूक हुसैन के हवाले से बताया कि नेताओं को झड़पों में शामिल होने और कम से कम 30 वाहनों में तोड़फोड़ करने के आरोप में हिरासत में लिया गया, जिनमें से 10 वाहन पुलिस के थे।

प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे की मांग कर रहे प्रदर्शनकारी शनिवार को राजधानी शहर में प्रमुख मुख्य मार्गों पर यातायात अवरुद्ध करने के लिए एकत्र हुए। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और गोलीबारी की। पुलिस पर हमला करने वाले आंदोलनकारियों को तितर-बितर करने के लिए रबर की गोलियां चलाई गईं।शुक्रवार को बीएनपी ने ढाका के सभी प्रवेश बिंदुओं पर धरना कार्यक्रम की घोषणा की थी।तीन बार प्रधानमंत्री रह चुकीं जिया, फरवरी 2018 में भ्रष्टाचार के एक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद से जेल में हैं।हसीना की अवामी लीग सरकार इस साल अपने लगातार तीसरे कार्यकाल के आखिरी वर्ष में प्रवेश कर गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें