Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली में 400 से अधिक चीनी मांझा रोल जब्त, 1 गिरफ्तार

July 30, 2023

दिल्ली में 400 से अधिक चीनी मांझा रोल जब्त, 1 गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने प्रतिबंधित और घातक चीनी मांझा (पतंग की डोर) के 400 से अधिक रोल जब्त किए हैं और इस सिलसिले में 42 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान वेलकम इलाके की जनता कॉलोनी निवासी निज़ाम के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, चीनी मांझे के कारण दिल्ली के कुछ निवासियों की जान चली जाने वाली दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एक पुलिस टीम को पूवरेत्तर जिले में चीनी मांझा के सक्रिय डीलरों का पता लगाने का काम सौंपा गया था।

पुलिस उपायुक्त जॉय टिर्की ने कहा, ‘इसके अनुसरण में शुक्रवार को इमरान उर्फ हारून नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया और उसके कब्जे से चीनी मांझा के 33 रोल बरामद किए गए।‘ पूछताछ करने पर उसने निज़ाम का नाम बताया, जो उसकी आपूर्ति का स्नेत था। अधिकारी ने कहा, ‘इमरान के कहने पर निज़ाम को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके कब्जे से घातक चीनी मांझे के 422 रोल बरामद किए गए। निज़ाम के चीनी मांझे की आपूर्ति के अन्य स्नेत का पता लगाया जा रहा है।‘

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें