Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

असोला भाटी में मनाया गया तीसरा वन महोत्सव, लोगों को फ्री औषधीय पौधे भी बाटें गए – Gopal Rai

July 30, 2023

असोला भाटी में मनाया गया तीसरा वन महोत्सव, लोगों को फ्री औषधीय पौधे भी बाटें गए – Gopal Rai

नई दिल्ली: दिल्ली के पर्यावरण एवं वन मंत्री श्री गोपाल राय द्वारा आज दक्षिणी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के असोला भाटी से तीसरे ‘वन महोत्सव’ की शुरूआत की गई | कार्यक्रम के दौरान असोला भाटी वन्यजीव अभ्यारण्य के पर्यटकों के लिए ऑनलाइन पोर्टल https://abwls.eforest.delhi.gov.in/index.aspx की शुरुआत की गई | कार्यक्रम में दक्षिणी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के विधायक करतार सिंह तंवर, सही राम और नरेश यादव ; आरडब्लूए के सदस्य, पर्यावरण मित्र और विभिन्न स्कूलों के ईको क्लब के बच्चों और शिक्षकों ने अपनी भागीदारी दर्ज कराई | केजरीवाल सरकार द्वारा इस साल 52 लाख से ज़्यादा पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है | इसके अलावा 50 लाख पौधा / झाड़ी एनडीएमसी द्वारा लगाए जाएंगे |कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगो को विभाग द्वारा फ्री औषधीय पौधे भी बाटें गए |

दिल्ली के पर्यावरण एवं वन मंत्री श्री गोपाल राय द्वारा वन महोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत पौधरोपण करके की गई | उसके बाद उपस्थित लोगो, बच्चों और अध्यापको को सम्बोधित करते हुए उन्होंने बताया कि
दिल्ली के अंदर प्रदूषण एक बड़ी चुनौती के रूप में हर समय मौजूद रहता है। हमारी सरकार बनने के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में हमारी सरकार पर्यवरण और प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है | इसी के चलते दिल्ली के प्रदूषण स्तर में पिछले 8 सालो में 30 प्रतिशत से ज़्यादा की कमी देखी गई है | साथ ही दिल्ली के अंदर हरित क्षेत्र (ग्रीन कवर ) में काफी इज़ाफ़ा देखा गया है | प्रत्येक वर्ष वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत दिल्ली सरकार द्वारा ग्रीन एक्शन प्लान के तहत राज्य में वृक्षारोपण अभियान चलाया जाता है। इसी के चलते इस वर्ष समर एक्शन प्लान के 14 बिन्दुओ में शामिल वृक्षारोपण महाअभियान को गति देने के लिए 9 जुलाई को आईएआरआई पूसा से वन महोत्सव की शुरूआत की गई | जिसके बाद दूसरा वन महोत्सव पश्चिमी दिल्ली के द्वारका में मनाया गया | उसी कड़ी में आगे बढ़ते हुए आज दक्षिणी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में हम तीसरा वन महोत्सव कार्यक्रम मना रहे है | अगले 4 हफ्तों तक दिल्ली की अलग-अलग लोकसभाओ में इस महोत्सव के तहत वृक्षारोपण का महाअभियान चलाया जाएगा | हमारी सरकार दिल्ली के अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों में वृक्षारोपण और पौधा वितरण के ज़रिये वन महोत्सव को पूरी दिल्ली के साथ मिलकर मना रही है | इस नेक पहल में सरकार का साथ देने के लिए प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र से विभिन्न स्कूलों के बच्चे और अध्यापक भी मौजूद है | अगला वन महोत्सव कार्यक्रम 6 अगस्त को चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र के दिल्ली विश्वविद्यालय के पोलो ग्राउंड में मनाया जाएगा |

उन्होंने बताया की दिल्ली के ग्रीन बेल्ट को बढ़ाने और दिल्ली के प्रदूषण को कम करने के लिए हर साल वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। केजरीवाल सरकार के दूसरे कार्यकाल यानी साल 2020 से जबसे हमारी सरकार बनी है 2022 – 23 तक 1 करोड़ 18 लाख पौधे लगाए गए है | इस वर्ष भी हमारी सरकार ने 52 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया है | इस लक्ष्य को सभी 21 सम्बंधित विभागों की हरित एजेंसियो के द्वारा पूरा किया जाएगा | इसके अलावा 50 लाख पौधा / झाड़ी एनडीएमसी द्वारा लगाए जाएंगे |

-असोला भाटी वन्यजीव अभ्यारण्य के पर्यटकों के लिए की गई ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत:

पर्यावरण एवं वन मंत्री श्री गोपाल राय ने बताया कि आज तीसरे वन महोत्सव कार्यक्रम में हमारी सरकार आज असोला भाटी वाइल्ड लाइफ सैंक्चुअरी से यहाँ के पर्यटकों के लिए ऑनलाइन पोर्टल https://abwls.eforest.delhi.gov.in/index.aspx की शुरुआत कर रही है | इस पोर्टल के द्वारा दिल्लीवासियों के लिए ऑनलाइन प्रवेश अनुमतियाँ जारी करना ,वाहन क्षमता के अनुसार परमिट जारी करना ,पेपरलेस टिकट ,एडवांस बुकिंग ,ऑनलाइन पेमेंट जैसी सुविधाएँ उपलब्ध रहेंगी | इसके अलावा, इस पोर्टल पर दिल्लीवासी असोला भाटी वन्यजीव अभयारण्य के बारे में जानकारी जैसे इकोटूरिज्म सर्किट ,प्रवेश और निकास द्वार ,अभ्यारण्य के खुलने और बंद होने का समय ,छुट्टी के दिन , यहाँ पर मौजूद वनस्पति और जीवो सम्बंधित जानकारी भी इस पोर्टल के द्वारा पा सकेंगे |

उन्होंने आगे बताया की पिछले दिनों आयोजित किए गए वनमहोत्सव कार्यक्रम में विभाग द्वारा पौध वितरण के लिए ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत भी की गई थी | जहा से दिल्लीवासी मुफ्त पौध की बुकिंग कर सकते है | साथ ही ग्रीन एक्शन प्लान के सफल परिणाम को सुनिश्चित करने के लिए, वन और वन्यजीव विभाग द्वारा वृक्षारोपण स्थलों की जियो लोकेशन और तस्वीरों के साथ मासिक वृक्षारोपण प्रगति को दिल्लीवासियों के लिए उपलब्ध कराने हेतु ग्रीन एक्शन प्लान पोर्टल भी शुरू किया गया था |

-इस साल लगभग 6 लाख से ज़्यादा निःशुल्क पौधे किये जाएंगे वितरित

पर्यावरण एवं वन मंत्री श्री गोपाल राय ने बताया कि सरकार के साथ दिल्ली वासियो का भी इस वन महोत्सव में सहयोग रहे इसी कारण सरकार द्वारा दिल्लीवासियों के लिए इस वन महोत्सव कार्यक्रम के बाद दिल्ली के विधायक एवं पार्षदों की सहभागिता से मुफ्त औषधीय पौधे पूरे 70 विधानसभाओ में वितरित करने का अभियान शुरू किया जाएगा | साथ ही दिल्ली की 14 सरकारी नर्सरियो से निःशुल्क औषधीय पौधे भी बाटें जाएंगे ताकि लोग अपने- अपने घरो में वृक्षरोपण कर दिल्ली के हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने में सहभागिता दे सकेंगे | इनमे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले औषधीय पौधे भी शामिल रहेंगे | इस साल लगभग 6 लाख से ज़्यादा निःशुल्क पौधे वितरित किये जाएंगे।

पर्यावरण एवं वन मंत्री श्री गोपाल राय ने उपस्थित सभी लोगों को पर्यावरण की महत्ता समझाते हुए शपथ ग्रहण करवाई और साथ ही निवेदन करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए जा रहे कार्यो की जानकारी नई पीढ़ी तक पहुँचाना बहुत ज़रूरी है | क्युकी अगर हमारी आने वाली पीढ़ी जागरूक होगी तभी आने वाले दिनों में हम लोग क्लाइमेट चेंज और ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्याओ से लड़ने में सक्षम बनेंगे | इसलिए में अपील करता हूँ की हम सभी वृक्षारोपण को अपनी संस्कृति और रोजाना की जिंदगी में शामिल करे ताकि दिल्ली को प्रदूषण की समस्या से निजात दिला सके

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें