Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

दीपिका पादुकोण को पसंद आई रणवीर सिंह की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’

July 31, 2023

दीपिका पादुकोण को पसंद आई रणवीर सिंह की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को अपने पति रणवीर सिंह की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी पसंद आयी है। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की मुख्य भूमिका है।रॉकी और रानी की प्रेम कहानी प्रदर्शित हो गयी है। दीपिका पादुकोण को यह फिल्म पसंद आयी है। रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी पत्नी दीपिका के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

दीपिका और रणवीर ‘रॉकी और रानी…’ के गाने ‘झुमका’ का हुक-स्टेप करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दीपिका ने इस फिल्म से रणवीर का एक डायलॉग भी बोला और कहा कि ये उनके पति से बेहतर और कोई नहीं कर सकता है। इस वीडियो के साथ रणवीर सिंह ने बताया है कि दीपिका को उनकी फिल्म कैसी लगी। रणवीर ने हैशटैग ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के साथ कैप्शन में लिखा, दीपिका को ये पसंद आया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें