Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Airtel ने 10%  ब्याज के साथ 8,000 करोड़ रुपए का spectrum बकाया चुकाया 

July 31, 2023

Airtel ने 10%  ब्याज के साथ 8,000 करोड़ रुपए का spectrum बकाया चुकाया 
नई दिल्ली: दूरसंचार कंपनी एयरटेल ने 2015 की नीलामी में मिले स्पेक्ट्रम के लिए अपनी देनदारियों के तहत दूरसंचार विभाग (डॉट) को 8,024 करोड़ रुपए  का भुगतान किया है। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी।सुनील मित्तल की अगुवाई वाली दूरसंचार कंपनी ने बताया कि उक्त किश्तों का भुगतान 10 प्रतिशत ब्याज के साथ किया गया।  कंपनी ने एक बयान में कहा, ”भारती एयरटेल ने दूरसंचार विभाग (भारत सरकार) को वर्ष 2015 की नीलामी में मिले स्पेक्ट्रम से संबंधित स्थगित देनदारियों तहत 8,024 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। एयरटेल ने कहा कि वह अपनी पूंजी संरचना के जरिए वित्तीय लचीलेपन पर जोर दे रही है, जिसमें वित्तपोषण की लागत को अनुकूल बनाना शामिल है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें