Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

उच्च गुणवत्ता वाला चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा “बेल्ट एंड रोड” के सह-निर्माण की जीवन शक्ति को प्रदर्शित करता है- पाक विद्वान

July 31, 2023

उच्च गुणवत्ता वाला चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा “बेल्ट एंड रोड” के सह-निर्माण की जीवन शक्ति को प्रदर्शित करता है- पाक विद्वान

पाकिस्तानी थिंक टैंक ग्लोबल सिल्क रोड रिसर्च एलायंस के संस्थापक अध्यक्ष ज़मीर अवान ने हाल ही में पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शिन्हुआ समाचार एजेंसी के संवाददाताओं के साथ एक विशेष साक्षात्कार में कहा कि चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा पाकिस्तान में उच्च गुणवत्ता वाला विकास लाता है, पाकिस्तान और चीन के बीच उभय जीत वाले आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देता है, नए युग में घनिष्ठ चीन-पाकिस्तान साझा भाग्य वाले समुदाय के निर्माण में मदद करता है, और “बेल्ट एंड रोड” के संयुक्त निर्माण की जीवन शक्ति को प्रदर्शित करता है।
अवान ने कहा कि “बेल्ट एंड रोड” के संयुक्त निर्माण की एक महत्वपूर्ण पायलट परियोजना के रूप में चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे का पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था, समाज और लोगों के जीवन पर व्यापक प्रभाव पड़ा है।
पाकिस्तान में चीनी दूतावास द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, साल 2022 के अंत तक, चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे ने पाकिस्तान में कुल 25 अरब 40 करोड़ अमेरिकी डॉलर का प्रत्यक्ष निवेश लाया है, कुल 2 लाख 36 हज़ार नौकरियां पैदा की हैं, और पाकिस्तान को 510 किलोमीटर लंबी वाले राजमार्ग, 8 हज़ार मेगावाट बिजली और 886 किलोमीटर दूरी वाले राष्ट्रीय कोर ट्रांसमिशन ग्रिड जोड़ने में मदद की है।
अवान ने कहा कि चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे के ऊर्जा क्षेत्र में परियोजना ने पाकिस्तान की गंभीर बिजली की कमी की स्थिति को बदल दिया है, जिससे बड़े शहरों को प्रतिदिन दस घंटे से अधिक की बिजली की किल्लत से पूरी तरह छुटकारा मिल गया है, और पाकिस्तान के उत्पादन और जीवन की बिजली की ज़रूरतों को लगभग पूरा किया जा सकता है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें