Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

पाकिस्तान में रैली के दौरान हुए बम विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 54 हुई

August 1, 2023

पाकिस्तान में रैली के दौरान हुए बम विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 54 हुई

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उत्तर पश्चिम खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बाजौर जिले में एक राजनीतिक रैली के दौरान आत्मघाती विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 54 हो गई है। स्थानीय मीडिया ने सोमवार को यह जानकारी दी गयी। रिपोर्ट में बताया गया कि अफगानिस्तान की सीमा से सटे पूर्व कबायली इलाके बाजौर जिले के खार में जेयूआई-एफ सभा में रविवार शाम एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया था। इसमें करीब 40 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और विस्फोट में 200 से अधिक लोग घायल हुए हैं और उनमें से 83 घायलों का अभी भी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। प्रारंभिक जांच से पता चला कि आत्मघाती हमले के पीछे आतंकवादी संगठन दाएश का हाथ है।

काउंटर-टेररिज्म डिपार्टमेंट (सीटीडी) के अतिरिक्त महानिरीक्षक शौकत अब्बास के हवाले से बताया कि कल सम्मेलन दोपहर दो बजे शुरू हुआ, जबकि यह विस्फोट दो घंटे बाद शाम चार बजकर 10 मिनट पर हुआ। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर बॉल बेयरिंग और विस्फोटक बनाने में इस्तेमाल होने वाला अन्य सामान मिला है।अब्बास ने बताया कि प्रारंभिक जांच में उनकी टीम ने हमले के पीछे के आतंकवादी समूह की पहचान कर ली है। ऐसा आशंका जतायी जा रही है कि आतंकवादियों ने सभा में किसी ‘विशेष’ को निशाना बनाया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें