Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

पर्यावरण न्यूयॉर्क शहर में प्ज़्लास्टिक पर पाबंदी

August 1, 2023

पर्यावरण न्यूयॉर्क शहर में प्ज़्लास्टिक पर पाबंदी

न्यूयॉर्क: अमेरिका के सबसे अधिक आबादी वाले शहर न्यूयॉर्क में टेकआउट ऑर्डर में एकल-उपयोग प्लास्टिक पर पाबंदी लगा दी गई है। सोमवार से लागू नए नियमों के तहत, शहर में रेस्तरां और डिलीवरी सेवाओं को टेकआउट और डिलीवरी ऑर्डर में प्लास्टिक के बर्तन, मसाला पैकेट, नैपकिन या अतिरिक्त कंटेनर प्रदान करने की अनुमति नहीं है, जब तक कि ग्राहक इनकी मांग न करें। शिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, रेस्तरां अब ग्राहक के अनुरोध के बिना खुद प्लास्टिक के कंटेनर, चाकू और कांटे, मेयो के पैकेट, ड्रेसिंग, साथ ही केचप को शामिल नहीं करेंगे।

प्लास्टिक कचरे को कम करने के उद्देश्य से इस साल की शुरुआत में न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स ने ‘स्किप द स्टफ‘ कानून पर हस्ज़्ताक्षर किया था। नियमों के लिए चेतावनी की अवधि अगले साल 30 जून को समाप्त हो जाएगी। फिर उल्लंघन के लिए जुर्माना जारी किया जाएगा। प्रतिबंधों का उल्लंघन करने वालों को दंड का सामना करना पड़ेगा। न्यूयॉर्क सिटी काउंसिल की उपभौक्ता और श्रमिक सुरक्षा समिति द्वारा उद्धृत आंकड़ों के अनुसार, देश में हर साल 320 मिलियन टन से अधिक प्लास्टिक का उपयोग किया जाता है, इसमें से 95 प्रतिशत एकल-उपयोग प्लास्टिक होता है और केवल 14 प्रतिशत का पुनर्चक्रण किया जाता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें