Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

इस्लामाबाद में सीपेक की दसवीं वर्षगांठ समारोह में शामिल हुए चीनी उपप्रधान मंत्री

August 2, 2023

इस्लामाबाद में सीपेक की दसवीं वर्षगांठ समारोह में शामिल हुए चीनी उपप्रधान मंत्री

31 जुलाई को चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे की 10वीं वर्षगांठ मनाने की गतिविधि पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में आयोजित हुई । चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के विशेष प्रतिनिधि और उप प्रधान मंत्री हे लीफंग ने इस में भाग लिया ।उन्होंने राष्ट्रपति शी चिनफिंग का बधाई पत्र सुनाया और भाषण भी दिया ।
हे लीफंग ने अपने भाषण में कहा कि दस साल में सीपेक निर्माण में भारी उपलब्धियां प्राप्त हुई हैं और पारस्परिक लाभ व साझी जीत भी हासिल की गयी है ,जिस ने एक साथ बेल्ट एंड रोड निर्माण करने का सफल अभ्यास किया है । भविष्य के उन्मुख हमें सीपेक का उन्नयन कर विकास का गलियारा, जन-जीवन का गलियारा,सृजन का गलियारा ,हरित गलियारा और खुला गलियारा निर्मित करना चाहिए ।
पाक प्रधान मंत्री शहबाज़ शरीफ ने इस गतिविधि पर भाषण देकर पाक-चीन संबंध और सीपेक पर राष्ट्रपति शी चिनफिंग का महत्व देने और चीन सरकार व जनता की सहायता के प्रति धन्यवाद दिया ।उन्होंने कहा कि सीपेक निर्माण में असाधारण उपलब्धियां हासिल की गयी हैं ,जिस ने पाकिस्तान के आर्थिक व सामाजिक दृश्यों में गहरा बदलाव लाया है ।पाकिस्तान चीन के विकास का अनुभव सीखकर विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग गहराने और स्वतंत्र सशक्तिकरण के रास्ते पर चलने को तैयार है ।
उस दिन हे लीफंग ने अलग अलग तौर पर पाक राष्ट्रपति अरिफ अलवी ,प्रधान मंत्री शहबाज़ शरीफ़ और सेना के चीफ़ ऑफ़ स्टाफ़ असिम मुनिर से भेंट की ।दोनों पक्षों ने परंपरागत मित्रता गहराने और व्यावहारिक सहयोग का विस्तार करने पर रायों का गहन आदान प्रदान किया ।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें