Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

ऋतिक रोशन ने शेयर की अपनी ‘विंटर गर्ल’ की फोटो

August 2, 2023

ऋतिक रोशन ने शेयर की अपनी ‘विंटर गर्ल’ की फोटो

मुंबई: एक्टर ऋतिक रोशन अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में छुट्टियों मना रहे हैं। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर छुट्टियों की एक तस्वीर साझा की और एक सेल्फी क्लिक करते हुए अपनी गर्लफ्रेंड सबा को ‘विंटर गर्ल‘ के रूप में टैग किया।फोटो में, ऋतिक बेसबॉल कैप के साथ ब्लू टी-शर्ट और ब्लैक जैकेट पहने हुई हैं। वहीं सबा ब्लैक ओवरकोट में घुंघराले बालों के साथ नजर आ रही हैं।

ऋतिक ने कैप्शन दिया: ‘विंटर गर्ल‘। दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। वे पिछले कुछ समय से डेटिंग कर रहे हैं और अक्सर पार्टयिों और गैदरिंग्स में एक साथ देखे जाते हैं।वर्कफ्रंट की बात करें तो, ऋतिक की दो फिल्में कतार में हैं – ‘फाइटर’ और ‘वॉर 2’। ‘फाइटर’ में दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर भी हैं।

वहीं ‘वॉर 2’ का निर्देशन अयान मुखर्जी करेंगे। इसमें जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी भी हैं।ऋतिक ने कई तरह के किरदार निभाए हैं और वह अपने डांस स्किल के लिए जाने जाते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें