Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana में भी Manipur की तरह कानून-व्यवस्था ध्वस्त : Mayawati

August 2, 2023

Haryana में भी Manipur की तरह कानून-व्यवस्था ध्वस्त : Mayawati

लखनऊः हरियाणा में फैली हिंसा को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भी मणिपुर की तरह कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। मायावती ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हरियाणा में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। यह भी निश्चित है कि वहां का खुफिया विभाग पूरी तरह से इन बातों को पकड़ पाने में नाकाम रहा है। सांप्रदायिक दंगा भड़कना और लोगों की जनहानि होने से यह तय हो गया है। इसे जल्द से जल्द रोका जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि दंगा का भड़कना और उसका गुरुग्राम सहित अन्य इलाकों में भी फैल जाना इस बात का संकेत है कि सरकार इसे नियंत्रण में नहीं रख पाई है। बसपा सुप्रीमो ने हरियाणा में हुई हिंसा को शर्मनाक बताया और कहा कि दंगा-हिंसा का राजनीतिक और संकीर्ण स्वार्थ की पूर्ति के लिए इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। लोगों की जान-माल और मजहब की सुरक्षा करना सरकार का काम होता है। सरकार को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि यूपी में हमारी चार बार सरकार रही तो हमने कानून-व्यवस्था सही करके दिखाया है। हरियाणा की सरकार को प्रदेश में सांप्रदायिक सद्भाव और आपसी भाईचारे के लिए कोशिशें करनी चाहिए। इसके लिए केंद्र सरकार को भी आगे आना चाहिए ताकि हालात खराब न हो। लोगों की जानमाल के साथ धर्म की सुरक्षा करना राज्य सरकार की पहली संवैधानिक जिम्मेदारी बनती है। मैं लोगों से अपील करती हूं कि वो शांति-व्यवस्था बनाए रखें। बता दें कि हरियाणा में पिछले दिनों फैली साम्प्रदायिक हिंसा को लेकर डीजीपी पीके अग्रवाल ने कहा कि स्थिति काबू में है और सभी मामलों की जांच के लिए एसआईटी गठित की जाएगी।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें