Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kullu में दुकानों के ताले तोड़कर लाखों के कैमरे और मोबाइल हुए चोरी, जांच में जुटी Police

August 3, 2023

Kullu में दुकानों के ताले तोड़कर लाखों के कैमरे और मोबाइल हुए चोरी, जांच में जुटी Police

कुल्लू (सृष्टि) : कुल्लू के मुख्यालय शीशामाटी में देर रात चोरों ने 3 दुकानों के ताले तोड़े। तो वहीं दुकानों के भीतर रखी नगदी, कैमरा, मोबाइल सहित अन्य सामान भी चोरी कर लिया गया है। चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अब सीसीटीवी कैमरों की भी मदद ली जा रही है। ताकि चोरी के आरोपियों का पता चल सके। मिली जानकारी के अनुसार अजय पाल स्टूडियो के मालिक प्रताप ने बताया कि उन्हें सुबह सूचना मिली कि उनकी दुकान में चोरी हो गई है।

ऐसे में सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उनकी दुकान के भीतर से कैमरे, 10 मोबाइल, पेन ड्राइव सहित अन्य कई चीजें चोरी हुई है। इसके अलावा साथ लगते दुकानदार खुशहाल की दुकान से भी 12 हजार रुपए की नगदी तथा उनकी दुकान में भी एक कैमरा रखा हुआ था। उसे भी चोर ले उड़े हैं। इसके अलावा 3 हजार रुपए की चॉकलेट भी चोर अपने साथ ले गए हैं। जिसके चलते दुकानदारों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

उन्होंने बताया कि इस इलाके में कई सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं। ऐसे में अगर पुलिस सीसीटीवी कैमरे को चेक करे तो चोरी करने वाले आरोपियों के बारे में जानकारी मिल सकती है। वहीं स्थानीय दुकानदारों ने भी कुल्लू पुलिस से आग्रह किया कि वे यहां पर रात के समय पुलिस की गश्त को तेज करें। ताकि इस तरह की चोरी की वारदातों को रोका जा सके। वही, एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने बताया कि चोरी की सूचना मिलते ही कुल्लू पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच गई है और दुकानदारों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। जल्द ही चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें