Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

मेरी सोशल मीडिया कमाई के बारे में खबरें सच नहीं :Virat Kohli

August 12, 2023

मेरी सोशल मीडिया कमाई के बारे में खबरें सच नहीं :Virat Kohli

नई दिल्ली: पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली ने शनिवार को उन रिपोर्टों को खारिज कर दिया, जिनमें कहा गया है कि वह फोटो-शेयरिंग ऐप इंस्टाग्राम पर अपने हर पोस्ट से 11.45 करोड़ रुपये की कमाई करते हैं।कोहली ने ट्विटर पर लिखा, ‘मुझे जीवन में जो कुछ भी मिला है, उसके प्रति आभारी और ऋणी हूं, लेकिन सोशल मीडिया पर मेरी कमाई के बारे में जो खबरें चल रही हैं, वह सच नहीं हैं।‘

इससे पहले ऐसी खबरें आई थीं कि कोहली इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाले भारतीय हैं।उसी रिपोर्ट के अनुसार, रोनाल्डो प्रत्येक पोस्ट के लिए 3.23 मिलियन अमेरिकी डॉलर की भारी फीस लेते हैं, जो लगभग 26.75 करोड़ रुपये है। उनके प्रतिद्वंद्वी मेस्सी, जो दूसरे स्थान पर हैं, प्रति इंस्टाग्राम पोस्ट पर 2.56 मिलियन अमरीकी डालर कमाते हैं जो कि 21.49 करोड़ है।30 अगस्त से शुरू होने वाले एशिया कप 2023 से पहले बीसीसीआई द्वारा आराम दिए जाने के कारण कोहली फिलहाल ब्रेक पर हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें