Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

इस फेस्टिव सीजन आप दिखेंगी खूबसूरत, बस फॉलो करें ये tips

August 12, 2023

इस फेस्टिव सीजन आप दिखेंगी खूबसूरत, बस फॉलो करें ये tips

इस बात में कोई संदेह नहीं कि त्यौहारों के मौसम में हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है। ऐसे में विटामिन-सी से भरपूर शहतूत और कोकोआ आपकी त्वचा में निखार लाने में काफी मदद करते हैं। हम आपकी त्वचा में निखार लाने का उपाय बता रहे हैं, जो इस प्रकार हैं:

विटामिन-सी : एंटीआक्सीडैंट से भरपूर होने के कारण विटामिन सी (एस्कॉर्बिक एसिड) त्वचा पर चमक व निखार लाने में काफी अहम भूमिका निभाता है। यह त्वचा की कोशिकाओं के पर भी सकारात्मक प्रभाव डालता है। एक अध्ययन के अनुसार, यह धूप व पराबैंगनी किरणों से होने वाले नुक्सान को रोक कर त्वचा को ठीक करती है। कोकोआ : जब त्वचा पर पराबैंगनी किरणों की रोशनी पड़ती है तो ऑक्सीडेंट के प्रतिक्रियाशील चरित्र के कारण अणु मुक्त होते हैं। सूर्य की रोशनी के कारण त्वचा की उम्र बढ़ना व झुर्रियां पड़ना लाजिमी है। एंटी ऑक्सीडेंट से समृद्ध कोकोआ कोशिकाओं की मरम्मत करता ह और हानिकारक असर को खत्म करके त्वचा को पोषण देता है।

समुद्री शैवाल : सूजन को कम कर मुंहासों को खत्म करने में यह मददगार है। इसमें मौजूद प्राकृतिक एक्सफॉलिएंट रोम छिद्रों को बंद कर सकने वाले मृत कोशिकाओं को भी हटा देता है। शरीर पर लगाने पर यह त्वचा से अधिक तरल और अपशिष्ट पदार्थ को निकालता है। त्वचा पर जमी गंदगी हटाने के लिए क्लींजर का काम भी करता है।

आर्ब्यूटिन यह बेयरबेरी पौधे से प्राप्त एक अणु है, जो मेलानीन को बनने से रोकता है। चेहरे का रंग साफ कर काले धब्बों से भी छुटकारा दिलाता है।

शहतूत पुरुषों और महिलाओं द्वारा अक्सर त्वचा के रूखेपन, मुंहासों और बढ़ती उम्र के असर को बेअसर करने के लिए शहतूत द्वारा इलाज किया जाता है। संवेदनशील त्वचा पर भी निखार लाने के लिए शहतूत का प्रयोग किया जा सकता है। त्वचा में नमी बनाए रखने के साथ ही दाग-धब्बों से भी छुटकारा दिलाता है। यह बालों का टूटना कम कर उनको बढ़ाने और चमक लाने में भी सहायक है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें