Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘शेरशाह’ के प्रदर्शन को हुए दो साल पूरे, एक्टर ने खुश होकर कही ये बात

August 12, 2023

सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘शेरशाह’ के प्रदर्शन को हुए दो साल पूरे, एक्टर ने खुश होकर कही ये बात

 

 

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म शेरशाह के प्रदर्शन के दो साल पूरे हो गये हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फिल्म ‘शेरशाह’ में कैप्टन विक्रम बत्रा का रोल निभाकर दर्शकों का दिल जीत लिया था। फिल्म शेरशाह के प्रदर्शन के दो साल पूरे होने पर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पर कैप्शन में लिखा, शेरशाह के 2 साल।

जिंदगी एक कलाकार को बहुत कम ही बार ऐसा मौका देती है कि जब वो किसी ऐसे किरदार को जी सके जो अमर हो चुका है। आसमान में चमकते सूरज की तरह। अब आप इसे इत्तेफाक समझे या मेरा खुशनसीब। मुझे भी ये खूबसूरत मौका शेरशाह में मिला।कैप्टन विक्रम बत्रा के किरदार को जीना मुझे जिंदगी से और ज्यादा जोड़ गया।

उनकी बारीकियां, उनकी बेबाकी और उनका देश प्रेम, उनका जुनून में उनके हर हिस्से में जुड़ता गया और इस लंबे सफर के बाद शेरशाह आपके सामने आई। दो साल पहले आज ही के दिन शेरशाह को आप सभी को आप सभी ने किसी अपने की तरह गले से लगाया था। जब जब ये तारीख मेरे सामने आती है, तो दिस बस एक बात कहता है. ये दिल मांगे मोर।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें