Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

छुट्टियों वाले छोटे सप्ताह में मुद्रास्फीति के आंकड़ों, वैश्विक रुझानों पर रहेगी नजर: शेयर बाजार विश्लेषक

August 13, 2023

छुट्टियों वाले छोटे सप्ताह में मुद्रास्फीति के आंकड़ों, वैश्विक रुझानों पर रहेगी नजर: शेयर बाजार विश्लेषक

नई दिल्ली: छुट्टियों वाले छोटे सप्ताह में शेयर बाजार की चाल मुद्रास्फीति के आंकड़े, वैश्विक रुझानों और विदेशी कोषों के रुख से प्रभावित होगी। मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शेयर बाजार बंद रहेंगे। स्वास्तिका इंवेस्टमार्ट लिमिटेड के अनुसंधान प्रमुख संतोष मीना ने कहा, आने वाले दिनों में बाजार के रुझान को तय करने में व्यापक आर्थिक संकेत, रुपये की चाल और एफआईआई की गतिविधियां महत्वपूर्ण होंगी। घरेलू स्तर पर मुद्रास्फीति के आंकड़े महत्वपूर्ण हैं।

वैश्विक स्तर पर जापान के मुद्रास्फीति के आंकड़े, चीन के आईआईपी के आंकड़े और अमेरिकी खुदरा बिक्री पर ध्यान दिया जाएगा। जुलाई के लिए थोक और खुदरा मुद्रास्फीति के आंकड़े सोमवार को जारी किए जाएंगे। मास्टर कैपिटल र्सिवसेज लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविन्द सिंह नंदा ने कहा, ”आने वाले दिनों में भारत के डब्ल्यूपीआई और सीपीआई मुद्रास्फीति के आंकड़ों, निर्यात और आयात के आंकड़ों पर नजर रहेगी। हमें उम्मीद है।

कि भारतीय बाजार सीमित दायरे में रहेगा। इस सप्ताह हिदुस्तान कॉपर और आईटीसी अपने तिमाही नतीजे घोषित करेंगे। डॉलर के मुकाबले रुपये का रुख और वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड की चाल भी शेयर बाजारों में कारोबार को प्रभावित करेगी।

ये भी पढ़ें : तांबे का कड़ा इन 3 राशि वालो के लिए है सौभाग्य का प्रतीक, जानिए इसकी मान्यता

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें