Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Insecticides India अगले दो वर्षों में राजस्थान, गुजरात में क्षमता विस्तार पर 150 करोड़ रुपये करेगी निवेश 

August 13, 2023

Insecticides India अगले दो वर्षों में राजस्थान, गुजरात में क्षमता विस्तार पर 150 करोड़ रुपये करेगी निवेश 

नई दिल्ली: इंसेक्टिसाइड्स इंडिया लिमिटेड (आईआईएल) के प्रबंध निदेशक राजेश अग्रवाल ने रविवार को कहा कि कंपनी अगले दो वर्षों में राजस्थान और गुजरात में क्षमता विस्तार पर 150 करोड़ रुपये निवेश करेगी। उन्होंने कहा कि कंपनी नवरात्रि से पहले नए खरपतवार नाशक और कीटनाशक उत्पाद भी पेश करेगी।

अग्रवाल ने कहा कि कंपनी अगले दो वर्षों में राजस्थान के बहरोड़ जिले के सोतानाला में एक नया संयंत्र स्थापित करने के लिए लगभग 100 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। उन्होंने बताया, ”हमने पिछले सप्ताह बहरोड़ जिले के सोतानाला में 15 एकड़ का एक भूखंड हासिल किया।

वहां हम कृषि-रसायन बनाने की योजना बना रहे हैं। हम अगले दो वर्षों में यहां लगभग 100 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे। उन्होंने कहा कि इस संयंत्र का काम साल के अंत तक शुरू हो सकता है और यह राजस्थान में कंपनी का दूसरा संयंत्र होगा। अग्रवाल ने आगे कहा कि कंपनी अगले वित्त वर्ष में गुजरात के दहेज में स्थित अपने एसईजेड संयंत्र के विस्तार के लिए 25 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

इसके अलावा चोपानकी संयंत्र में 25 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। उन्होंने कहा, ”कुल मिलाकर, हम अगले दो वर्षों में 150 करोड़ रुपये निवेश करेंगे।” उन्होंने कहा कि यह निवेश आंतरिक स्रोतों और छोटी राशि के ऋण से होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें