Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

अलेक्स डी मिनौर और यानिक सिनर में होगा खिताबी मुकाबला

August 13, 2023

अलेक्स डी मिनौर और यानिक सिनर में होगा खिताबी मुकाबला
टोरंटो: ऑस्ट्रेलिया के अलेक्स डी मिनौर ने स्पेन के एलेजांद्रो डेविडोविच फोकिना को सीधे सेटों में हराकर नेशनल बैंक टोरंटो ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया जहां उनका सामना सातवीं वरीयता प्राप्त यानिक सिनर से होगा। डी मिनौर ने शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल में शुरू से दबदबा बनाए रखा और फोकिना को आसानी से 6-1, 6-3 से हराया।
एक अन्य सेमीफाइनल में इटली के सिनर ने अमेरिका के 12वीं वरीयता प्राप्त टॉमी पाल को 6-4, 6-4 से पराजित किया। इससे पहले डी मिनौर ने शुक्रवार को दूसरी वरीयता प्राप्त दानिल मेदवेदेव को उलटफेर का शिकार बनाया था। उन्होंने अब तक सात एटीपी टूर खिताब जीते हैं। सिनर के नाम पर भी सात एटीपी टूर खिताब दर्ज हैं।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें