Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Modi सरकार ने जंगलों को किया बर्बाद : Jairam Ramesh

August 17, 2023

Modi सरकार ने जंगलों को किया बर्बाद : Jairam Ramesh

नई दिल्लीः केंद्र पर निशाना साधते हुए कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने गुरुवार को कहा कि मानित जंगलों को खत्म करने की जल्दबाजी में नरेंद्र मोदी सरकार ने वास्तव में जंगलों को बर्बाद कर दिया। कांग्रेस नेता ने एक ट्वीट में कहा, ‘संसद द्वारा पिछले सप्ताह वन संरक्षण अधिनियम, 1980 में खतरनाक संशोधन पारित करने के बाद ओडिशा सरकार ने तुरंत आदेश पारित कर दिया कि मानित वनों को अब वन नहीं माना जाएगा।‘

राज्यसभा सांसद ने कहा, ‘अब केंद्रीय मंत्रलय का कहना है कि राज्य का आदेश वापस ले लिया गया है। भ्रम की स्थिति है। मानित वनों को खत्म करने की जल्दबाजी में, मोदी सरकार ने वास्तव में वनों को बर्बाद कर दिया है।‘ उन्होंने ओडिशा सरकार द्वारा डीम्ड फॉरेस्ट आदेश को वापस लेने की एक समाचार रिपोर्ट भी संलग्न की।

कांग्रेस ने संसद में वन संरक्षण (संशोधन) विधेयक, 2023 का विरोध किया है। 2 अगस्त को एक बयान में, रमेश ने कहा था कि संशोधनों के सार को संसद में दबा दिया गया है, जो मोदी सरकार की मानसिकता को दर्शाता है, और पर्यावरण, वन व पर्यावरण पर उसकी वैश्विक बातचीत और घरेलू प्रयासों के बीच मौजूद अंतर को दर्शाता है। उन्होंने यह भी कहा कि विधेयक के जल्द ही कानून बनने तक की यात्र, एक केस स्टडी है कि कैसे विधायी प्रक्रिया को पूरी तरह से नष्ट किया जा सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें