Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

नाइजीरिया में सश गिरोहों के हमले और हेलीकॉप्टर हादसे में एक अधिकारी, 36 जवानों की मौत

August 17, 2023

नाइजीरिया में सश गिरोहों के हमले और हेलीकॉप्टर हादसे में एक अधिकारी, 36 जवानों की मौत

अबुजा: नाइजीरिया के उत्तर मध्य क्षेत्र में सश गिरोहों द्वारा घात लगाकर किये गये हमले और मौके पर भेजे गये एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक अधिकारी और कम से कम 36 सैनिक मारे गये हैं। नाइजीरिया की सेना ने बृहस्पतिवार को जानकारी दी। नाइजीरिया के नागरिकों ने ‘एपी’ को बताया कि नाइजर राज्य के बुशीशी जिले में सप्ताह की शुरुआत में हुए संघर्ष के बाद सश गिरोहों ने हेलीकॉप्टर को मार गिराया।

इसके बाद जानकारों ने देश के सबसे ज्यादा प्रभावित उत्तरी क्षेत्र में बंदूकधारियों का अधिपत्य बढऩे की चेतावनी दी है। रक्षा प्रवक्ता मेजर जनरल एडवर्ड बुबा ने संवाददाताओं को बताया कि नाइजर राज्य में सैनिक सोमवार को एक अभियान चला रहे थे तभी सश गिरोहों ने धाबा बोल दिया। उन्होंने कहा कि घात लगाकर किये गये हमले और गोलीबारी में तीन अधिकारियों, 22 जवानों की मौत हो गयी, वहीं सात सैनिक घायल हो गये।बुबा ने कहा कि इसके बाद नाइजीरियाई वायु सेना के एक हेलीकॉप्टर को हताहतों को निकालने के लिए भेजा गया लेकिन राज्य के एक अन्य हिस्से में यह दुर्घटना का शिकार हो गया और इसमें 14 और सैन्यर्किमयों की मृत्यु हो गयी।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें