Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष ने नूंह के उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक से भेंट की

August 17, 2023

हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष ने नूंह के उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक से भेंट की

गुरुग्राम: हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने हिंसा प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेने के लिए बृहस्पतिवार को नूंह जिला के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक से भेंट की तथा पीड़ितों से न्याय का वादा किया। भाटिया ने उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक से मुलाकात करने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘नूंह की सभी महिलाओं, बच्चों और आम लोगों की सुरक्षा प्रभावित नहीं होगी। सरकार प्रत्येक नागरिक को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। पुलिस प्रशासन गलत काम करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा।

फिर भी, अगर किसी को कोई परेशानी है तो वो महिला आयोग से संपर्क कर सकता है।’’ उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बैठक में भाटिया को बताया कि अब जिले में पूरी तरह शांति है। उन्होंने कहा, ‘‘कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के तहत 21 ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। ब्रज मंडल ंिहसा मामले में अब तक 60 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं और 243 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने के आरोप में 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है तथा एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।’’ विश्व हिन्दू परिषद के जुलूस को रोकने की कोशिश को लेकर 31 जुलाई को नूंह में शुरू हुई झड़प गुरुग्राम तक फैल गई। उस घटना में दो होम गार्ड और एक मौलवी सहित छह लोगों की मौत हो गई थी।

नूंह जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्र में भाईचारे का संदेश देने के लिए बृहस्पतिवार को नगीना में हिन्दू और मुस्लिम समुदाय के नेताओं की बैठक आयोजित की। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि बैठक में मौलाना मुफ्ती रफीक अहमद और स्वामी वेद प्रकाश परमार्थी ने गले लगकर ंिहदू-मुस्लिम एकता का संदेश दिया। जिला प्रशासन ने इसकी एक तस्वीर भी जारी की।मर्हिष दयानंद आदर्श गौशाला, मरोड़ा के संचालक स्वामी वेद प्रकाश परमार्थी ने कहा कि मेवात में कभी कोई दंगा नहीं हुआ था, जो कुछ लोगों की अज्ञनता के कारण भड़का और इससे क्षेत्र की छवि खराब हुई।

दारुल उलूम हुसैनिया मदरसा, मांडीखेड़ा के मुफ्ती मौलाना रफीक अहमद ने दावा किया कि गीता और कुरान में कहीं भी ंिहसा का जिक्र नहीं है तथा उनमें सिर्फ प्रेम और भाईचारे का जिक्र है। पुलिस उपाधीक्षक सतीश कुमार वत्स ने कहा कि पुलिस अपराधियों की तलाश कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें