Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

ये हैं दुनिया के अजीबोगरीब रेस्टोरेंट्स, खाने से नहीं बल्कि अपने थीम के लिए जाने जाते हैं

August 18, 2023

ये हैं दुनिया के अजीबोगरीब रेस्टोरेंट्स, खाने से नहीं बल्कि अपने थीम के लिए जाने जाते हैं

रेस्टोरेंट का नाम सुनते ही सभी के चेहरे पर एक मुस्कान आ जाती हैं। सभी चाहते हैं कि अपना वीकेंड वो एक ऐसे रेस्टोरेंट में बिताये जहां का खाना लजीज हो। दुनिया में एक से बढ़कर एक रेस्टोरेंट है जो अपनी सुविधाओं, व्यंजन जैसी कई चीजों के लिए जाने जाते हैं। लेकिन वहीँ कुछ रेस्टोरेंटस ऐसे भी हैं जो अपने खाने के लिए नहीं बल्कि थीम के लिए जाने जाते हैं। ऐसे दुनिया में कई रेस्टोरेंटस है जो अजीब वजह से जाने जाते हैं। तो आइये जानते हैं उन रेस्टोरेंटस के बारे में और उनके पीछे जी अजीब चीजों के बारे में।

* समुद्र के अंदर डिनर : आपने समुद्र की खूबसूरती तो देखी ही होगी। अगर देखी नहीं तो सुनी तो ज़रूर होगी। सोचिए उसकी खूबसूरती के बीच आप डिनर कर रहें हो। वाह! सोच कर ही मूड रोमेंटिक हो जाता है। मॉलडीव्ज़ में आप इसका मज़ा ले सकते हैं।

* न्यूयॉर्क में स्थित इस रेस्टोरेंट के बारे में सुनकर तो आप हैरान रह जाएंगे जहां शरीर के सारे कपड़े उतारकर बिल्कुल न्यूड होकर लोग डिनर का लुत्फ उठाते हैं । कुछ हिस्सों को ढकने के लिए शरीर पर कपड़े रख सकते हैं ।

* ज्वालामुखी की आग पर बना चिकन : स्पेन के कैनरी आईलैंड में बसा हुआ है लैंजेरोट, यहां के तिमानफाया नेशनल पार्क के बीच फायर माउंटेन पर बना है, जहां पर बना हुआ है एल डियाब्लो रेस्टोरेंट। इस रेस्टोरेंट के साथ यहां के विचित्र और खूबसूरत नजारों के साथ ज्वालामुखी की आग से यानि एक नेचुरल ग्रिल ओवन पर बनाया ग्रिल्ड चिकन यहां की फेवरेट डिश है और इस नेचुरल ओवन के बने खाने का लुफ्त उठानें के लिए दूर-दूर से कई विदेशी पर्यटक यहां आते है।

* आकाश में रेस्टोरेंट : ज़मीन से करीब 150 फ़ीट ऊपर हवा में झूलते हुए खाना का लुत्फ़ लेना इतना आसान नहीं होगा। लेकिन उस जगह पर बैठने का अनुभव तो शानदार होगा। बेल्जियम का एक रेस्टोरेंट आपको यही अनुभव करवाता है।

* जुड़वां कर्मचारियों वाला रेस्टोरेंट :
मोस्को में एक रेस्टोरेंट में जुड़वा कर्मचारियों को काम पर रखा जाता हैं। जहां काम करने वाले वेट्रेस और बार टेंडर जुड़वा हैं। इन जुड़वा बहन वेटर्स को देखने के चक्कर में इस रेस्टोरेंट में आने वाले मेहमानों की संख्या काफी बढ़ गई है।

* प्रकृति के पास खाना :
झरना, हरियाली और अपने प्रियजनों के साथ खाने का लुत्फ़ उठाना, कितना खूबसूरत अनुभव होगा। फ़िलिपिंस के Labasin Waterfall के नीचे एक रेस्टोरेंट है जहां आप इसका मज़ा ले सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें