Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

पलक झपकते ही ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिरा मासूम, वायरल हुआ वीडियो

October 12, 2026

पलक झपकते ही ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिरा मासूम, वायरल हुआ वीडियो

Viral Video News: सोशल मीडिया पर चीन के सिचुआन प्रांत के एक रेलवे स्टेशन का वीडियो चर्चा में है। इसमें अपनी मां के साथ ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा एक बच्चा अचानक प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच बने गैप में गिर जाता है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच जाती है, लेकिन ड्यूटी पर तैनात रेलवे पुलिसकर्मी तुरंत हरकत में आता है और बच्चे को सुरक्षित निकालने में मदद करता है।

मां के पीछे चल रहा बच्चा अचानक नीचे गिरा

वायरल वीडियो में एक महिला बड़े सूटकेस के साथ ट्रेन में चढ़ती दिखाई देती है। उसके पीछे आ रहा नीली टी-शर्ट और सफेद हाफ पैंट पहने बच्चा प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच की दूरी का अंदाजा नहीं लगा पाता। इसी दौरान उसका पैर फिसल जाता है और वह नीचे बने गैप में गिर जाता है। बच्चे के गिरते ही उसकी मां घबरा जाती है। स्टेशन पर मौजूद लोगों का ध्यान भी घटना की ओर जाता है। कुछ ही पलों में वहां बच्चे को बाहर निकालने की कोशिश शुरू हो जाती है।


पुलिसकर्मी ने तुरंत पहुंचकर बच्चे की जान बचाई

बच्चे को नीचे गिरा देख रेलवे पुलिसकर्मी तुरंत वहां पहुंचा। वह प्लेटफॉर्म पर लेटकर बच्चे को बाहर निकालने की कोशिश करने लगा। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने भी उसकी मदद की। सभी ने मिलकर सावधानी से बच्चे को बाहर निकाला। बच्चे की जान बचने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। सोशल मीडिया पर पुलिसकर्मी के इस काम की लोग तारीफ कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर लोगों ने दी प्रतिक्रिया

वीडियो सामने आने के बाद कई यूजर्स ने बच्चे को सुरक्षित बचाए जाने पर राहत जताई है। वहीं, लोगों ने रेलवे स्टेशन जैसे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जाहिर की है। इस घटना से अभिभावकों को सीख मिलती है कि ट्रेन में चढ़ते और उतरते समय बच्चों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। जल्दबाजी के दौरान बच्चे का हाथ पकड़े रखना और प्लेटफॉर्म व ट्रेन के बीच की दूरी को लेकर सतर्क रहना बेहद जरूरी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें