Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Elvish Yadav: हरियाणा CM के साथ एल्विश की फोटो देख सोशल मीडिया पर उठी गजब की मांग, एल्विश ही होंगे अगले CM

August 18, 2023

Elvish Yadav: हरियाणा CM के साथ एल्विश की फोटो देख सोशल मीडिया पर उठी गजब की मांग, एल्विश ही होंगे अगले CM

नई दिल्ली: ’बिग बॉस ओटीटी 2′ खत्म हो चुका है लेकिन विनर की चर्चा खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। शो की ट्रॉफी इस बार हरियाणा के एल्विश यादव ने जीती है,जिनकी पॉपुलैरिटी और सिस्टम के आगे बिग बॉस भी झुक गया। एल्विश ने पूजा भट्ट, अभिषेक मल्हान, मनीषा रानी और बेबिका धुर्वे को पीछे छोड़कर जीत हासिल की। हाल ही में विजेता ने हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की और खास बातचीत भी की।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने एल्विश यादव को शो जीतने की बधाई दी और दोनों की मुलाकात भी की। उन्होंने कैप्शन में लिखा- हरियाणवियों का दबदबा हर क्षेत्र में जारी है…बिग बॉस ओटीटी-2 के विजेता एल्विश यादव से आज संत कबीर कुटीर (मुख्यमंत्री आवास) पर भेंट की। मनोहर लाल खट्टर के इस ट्वीट के बाद फैंस भी एल्विश की तारीफ कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा- सिस्टम और प्रोटोकॉल एक साथ….वाह..। एक ने लिखा- इस बार हरियाणा का सीएम बनेगा एल्विश ही बनेगा, लिख कर ले लो। एक और ने लिखा- सिस्टम है भाई..जो हमेशा चलता रहेगा। एक दूसरे ने लिखा- क्या मतलब एल्विश यादव हरियाणा में अब इलेक्शन लड़ेगा। अबकी बार राव साहब सरकार…। पोस्ट के नीचे आपको ऐसे तमाम कमेंट्स मिल जाएंगे,जिसमें फैंस एल्विश के इलेक्शन लड़ने की बात कह रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें