Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

हर मौसम में है ड्राई स्किन का इलाज, बस करना होगा ये काम

August 19, 2023

हर मौसम में है ड्राई स्किन का इलाज, बस करना होगा ये काम

आप रोज नहाते हैं और रोज मुंह भी धोते हैं, जिससे आप हमेशा साफ और सुंदर नज़र आएं। आप में से कुछ लोगों की स्किन जन्म से ही ड्राई होती है, जिसका रखरखाव और देखभाल थोड़ी मुश्किल होती है। इसके अलावा आप अपना चेहरा साफ करने के लिए कभी फेसवॉश तो कभी साबुन का इस्तेमाल करते हैं, और क्या आप यह बात जानते हैं कि साबुन और फेसवॉश में कई तरह के रासायनिक तत्व मौजूद होते हैं, जो त्वचा को नुक्सान पहुंचाते हैं। यह उस समय के लिए तो आपकी स्किन को साफ तो कर देते हैं, लेकिन इनके लगातार इस्तेमाल से आपकी त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है।

अनुवांशिक कारणों से भी आपके शरीर और चेहरे की त्वचा शुष्क होती है या फेसवॉश और साबुन से धीरे- धीरे आपके स्किन से नैचुरल ऑयल खोने लगता है और त्वचा बेजान नजर आने लगती है। अब ऐसे में चेहरे को साफ करने के लिए और हर मौसम में रूखी रहने वाली अपनी त्वचा से निजात पाने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय अपना सकते हैं। इनके उपायों की मदद से चेहरे की सफाई तो होती ही है और साथ ही त्वचा से जुड़ी कई अन्य समस्याएं भी दूर हो जाती हैं। चीनी आपके स्किन को बहुत अच्छे से साफ कर देती है। आपके घर में रखी हुई चीनी को एक दम बारीक पीस कर इससे चेहरे की सफाई करनी चाहिए।

चीनी या शक्कर आपके चेहरे की डैड स्किन को साफ करने में सहायता करती है। इसके अलावा अगर आप चाहें तो चीनी में एलोवेरा को मिलाकर भी चेहरे पर लगाकर सफाई करें। शुष्क त्वचा को तैलीय बनाने में ये उपाय बहुत कारगर है। पपीते में मौजूद कैरोटेनॉएड्स और विटामिन्स, स्किन के लिए नैचुरल क्लींजर की तरह काम करते हैं। इसको लगाने से स्किन में निखार भी आता है। पपीते के फल के कुछ टुकड़ों को शहद के साथ मिलाकर एक दम हल्के हाथों से चेहरे की मसाज करने से चेहरा साफ होता है और चेहरे में तेल की कमी भी नहीं हो पाती।

इसके इस्तेमाल से झुर्रियां भी जल्दी नहीं पड़तीं कच्चा दूध आपके स्किन में मौजूद डैड स्किन को साफ तो करता ही है, साथ ही ये आपकी त्वचा की नमी को भी बरकरार रखने में मदद करती है। यह एक नैचुरल क्लींजर की तरह बखूबी काम करती है। क्या आप जानते हैं कि स्किन की सफाई के लिए कच्चे दूध का इस्तेमाल करना बहुत ही लाभकारी होता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें