Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

टिम पेन ने वनडे से संन्यास वापस लेने के लिए स्टोक्स की आलोचना की

August 19, 2023

टिम पेन ने वनडे से संन्यास वापस लेने के लिए स्टोक्स की आलोचना की

सिडनी: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट कप्तान टिम पेन ने विश्व कप में खेलने के लिए वनडे से संन्यास वापस लेने पर इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स की आलोचना की और कहा कि वह इस तरह से प्रतियोगिताओं का चयन नहीं कर सकता।बत्तीस वर्षीय स्टोक्स ने पिछले साल जुलाई में वनडे से संन्यास ले लिया था लेकिन उन्होंने हाल में इसे वापस ले लिया और उन्हें इंग्लैंड की वनडे टीम में भी चुन लिया गया। इंग्लैंड जहां 5 अक्टूबर से भारत में होने वाले विश्व कप से पहले इस आॅलराउंडर की वापसी से उत्साहित है वहीं पेन ने उन्हें स्वार्थी करार दिया।

पेन ने सेन रेडियो पर कहा,‘‘बेन स्टोक्स ने वनडे से संन्यास वापस ले लिया है। मुझे यह काफी दिलचस्प लगा। यह कुछ हद तक मैं, मैं और केवल मैं जैसा है। क्या ऐसा नहीं है। यह इस तरह से है कि मैं यह चयन करूंगा कि मैं कहां खेलना चाहता हूं और कब खेलना चाहता हूं और मैं केवल बड़ी प्रतियोगिताओं में खेलना चाहता हूं।’’

उन्होंने कहा,‘‘ इंग्लैंड के जो क्रिकेटर पिछले 12 महीने से विश्वकप की तैयारियां कर रहे हैं उनमें से किसी को स्टोक्स की वापसी के कारण बाहर बैठना पड़ेगा। मुझे उन खिलाड़ियों के प्रति खेद है।’’पेन ने हालांकि कहा कि गत चैंपियन इंग्लैंड वनडे विश्व कप में मेजबान भारत के साथ खिताब के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगा।उन्होंने कहा,‘‘ संभवत: इंग्लैंड और भारत प्रबल दावेदार हैं। मेरा मानना है कि अगर आॅस्ट्रेलिया भी अच्छी क्रिकेट खेलता है तो वह भी विश्वकप जीत सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें