Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ludhiana में फर्नीचर की दुकान में खुला शराब का ठेका, पुलिस कर रही जांच

August 19, 2023

Ludhiana में फर्नीचर की दुकान में खुला शराब का ठेका, पुलिस कर रही जांच

लुधियाना के सिविल अस्पताल के बैक साइड ईसा नगरी पुली पर महज पहले से ही बने शराब के ठेके के 30 मीटर की दूरी पर फर्नीचर की दुकान में बने शराब के ठेके को लेकर आज बवाल हो गया। फर्नीचर की दुकान में शराब का ठेका खोलना गैर-कानूनी है। इतना ही नहीं शराब के ठेकेदार के पास लाइसेंस भी नहीं है। जिस वजह से मौके पर पहुंची पुलिस और एक्साइज डिपार्टमेंट के अधिकारियों शराब के ठेके को बंद कर दिया।

यह भी पढ़े :- सावधान! Sujanpur शहर के वार्ड नंबर 8 में निकल रहे जहरीले सांप

स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले ही यहां पर कुछ ही दूरी पर शराब का ठेका है। पास में ही शराब का ठेका खोल दिया गया है जोकि बिना लाइसेंस के है और अंदर पहले ही फर्नीचर की दुकान है। इस पूरे मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों ने मौके पर शराब के ठेकेदार को बुलाया और उसे दस्तावेज दिखाने के लिए कहा।

यह भी पढ़े :- Amritsar में हुई बड़ी लूट, लूटेरे दिनदहाड़े 62 लाख रुपये लेकर हुए फरार

इसके बाद पुलिस ने कहा कि हम कार्रवाई कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां पर पास में स्कूल और गुरुद्वारा साहिब है। लोगों ने कहा कि इस तरह हर गली-मोड़ पर शराब का ठेका खोलने से उनका काम बुरी तरह प्रभावित होगा। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच पुलिस की ओर से की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें