Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

केरल के एक गांव में अफ्रीकी स्वाइन फ्लू फैलने के बाद सूअरों को मारने का आदेश

August 19, 2023

केरल के एक गांव में अफ्रीकी स्वाइन फ्लू फैलने के बाद सूअरों को मारने का आदेश

केरल: केरल में कन्नूर जिले के कनिचर गांव में अफ्रीकी स्वाइन फ्लू फैलने के बाद जिलाधिकारी ने वहां के दो फार्म में सूअरों को मारने का आदेश दिया है। जिला पशुपालन अधिकारी ने शुक्रवार को मलायमपाडी स्थित एक निजी फार्म में फ्लू मिलने की पुष्टि की है।

इसके बाद जिला प्रशासन ने निजी फार्म और उसके 10 किलोमीटर के दायरे में स्थित एक अन्य फार्म के सूअरों को मारने और नियमानुसार उनके शव दफनाने का आदेश दिया। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि जिस फार्म के आसपास संक्रमण का पता चला है कि उसके एक किलोमीटर के क्षेत्र को ‘संक्रमित क्षेत्र’ और 10 किलोमीटर के दायरे को रोग निगरानी क्षेत्र सूत्रों के अनुसार गांव के पशु चिकित्सा अधिकारी को बीमारी को फैलने से रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए गये हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें