Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

ब्यास दरिया में दो सगे भाइयों ने लगाई छलांग, परिवार में छाया मातम, जानिए पूरा मामला

August 20, 2023

ब्यास दरिया में दो सगे भाइयों ने लगाई छलांग, परिवार में छाया मातम, जानिए पूरा मामला

ब्यास दरिया में दो सगे भाइयों द्वारा छलांग लगा दी थी और जालंधर के थाना एक के प्रभारी नवदीप सिंह के खिलाफ कपूरथला में इसी मामले को लेकर शिकायत दर्ज करवाई गई थी। अभी तक दोनों सगे भाइयों का पता नहीं चल पाया है जिसके चलते पारिवारिक सदस्यों और नजदीकी लोगो ने थाना एक के बाहर नवदीप सिंह के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया है।

धरना प्रदर्शन कर रहे परिवारिक सदस्यों ने आरोप लगाया है कि 2 दिन पहले थाना एक के प्रभारी ने लड़का पक्ष की ओर से लड़की पक्ष को दबाने की कोशिश की जिसके चलते उनके थाना प्रभारी की मानवदीप सिंह ढिल्लो के साथ बहसबाजी करते हुए गाली गलोच किया था। यही नहीं मानव दीप सिंह को थाना प्रभारी ने खूब प्रताड़ित किया जिसके चलते उसके छोटे भाई को इस बात की भनक लगी तो उसने आत्महत्या करने के लिए दरिया में छलांग लगा दी जिसके पीछे मानव दीप भी दरिया में उसे बचाने के चक्कर में छलांग लगा दी। उन्होंने कहा दोनों भाइयों द्वारा आत्महत्या के चलते दरिया में चलांग लगा दी गई जो अभी तक दोनों नहीं मिल पाए हैं वह पुलिस प्रशासन को नवदीप सिंह के खिलाफ शिकायत भी दे चुके हैं और उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाने के लिए अपना रोष जाहिर कर रहे हैं।

परिजनों द्वारा धरना प्रदर्शन समाप्त करवाने आए पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस मामले में पुलिस प्रशासन को शिकायत मिल चुकी है और पुलिस के आल्हा अधिकारी इस मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं और जो पंक्ति कानूनी कार्रवाई होगी वह की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें