Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

लद्दाख हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख

August 20, 2023

लद्दाख हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख

कहा, राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा सदैव याद रखी जाएगी
नई दिल्लीः पीएम मोदी ने शनिवार को हुई सड़क दुर्घटना में सेना के नौ जवानों की मौत की घटना पर दुख जताया है। मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि दुर्घटना से दुख हुआ जिसमें हमने भारतीय सेना के कर्मियों को खो दिया है। राष्ट्र के प्रति उनकी समृद्ध सेवा सदैव याद रखी जाएगी। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं।

गौरतलब है कि हादसा शनिवार को लद्दाख में लेह जिले के क्यारी शहर से सात किलोमीटर दूर उस समय हुआ, जब सेना के तीन वाहनों का एक छोटा काफिला इलाके में जा रहा था और इसी दौरान एक वाहन गहरी खाई में गिर गया। हादसे में नौ सैनिकों की मौत हो गयी। दुर्घटना के तुरंत बाद राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। मृत जवानों की तात्कालिक रूप से पहचान नहीं हो सकी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें