Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा में बढ़ रहा अपराध, भय के साए में जीने को मजबूर व्यापारी: डॉ. सुशील गुप्ता

August 20, 2023

हरियाणा में बढ़ रहा अपराध, भय के साए में जीने को मजबूर व्यापारी: डॉ. सुशील गुप्ता

हरियाणा में व्यापारी डर के साए में जीने को मजबूर हैं। ऐसा कोई जिला नहीं, जहां व्यापारियों के पास रंगदारी के धमकी भरे फोन न आ रहे हों। इससे प्रदेशभर के व्यापारियों में डर और भय का माहौल बना हुआ है। व्यापारियों से विदेशी नंबरों के जरिए धमकी भरी कॉल किए जाते हैं। वहीं कई व्यापारियों को रुपये का इंतजाम करने के लगातार धमकी भरे कॉल आ रहे हैं। इस वजह से प्रदेश का व्यापारी वर्ग डर के साए में व्यापार करने को मजबूर है। वहीं पुलिस को शिकायत करने पर भी कोई हल नहीं निकलता। इससे व्यापारियों के परिवार में भी दहशत का माहौल है।

व्यापारियों को अपने बच्चों की सुरक्षा की चिंता भी सता रही है। इससे एक तरफ तो व्यापार प्रभावित हो रहा है। दूसरी तरफ हरियाणा सरकार को भी टैक्स के रूप में मिलने वाली आय का नुकसान हो रहा है। वहीं बढ़ती धमकियों के कारण व्यापारी दूसरे प्रदेशों का रास्ता भी अपनाने लगे हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। अब तो जन प्रतिनिधियों को भी जान से मारने की धमकी मिलने लगी है। इस कारण प्रदेश में आम जनता भी भय के माहौल में जीने को मजबूर है। लगातार बढ़ते अपराधों से प्रदेश में इन्वेस्टमेंट भी घटने लगी हैं। इस कारण बेरोजगारी अपने चरम पर है। उन्होंने मुख्यमंत्री से प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और पुलिस अधिकारियों को अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए कार्रवाई करने की मांग की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें