Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Christmas 2025: क्रिसमस पर धोनी ने सांता क्लॉज बनकर की खूब मस्ती, इस बॉलीवुड एक्ट्रेस को दिया सरप्राइज

December 25, 2024

Christmas 2025: क्रिसमस पर धोनी ने सांता क्लॉज बनकर की खूब मस्ती, इस बॉलीवुड एक्ट्रेस को दिया सरप्राइज

Christmas 2025: दुनियाभर में क्रिसमस धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी क्रिसमस सेलिब्रेशन किया। धोनी मस्ती के मूड में दिखे। क्रिसमस सेलिब्रेशन करते हुए महेंद्र सिंह धोनी सांता क्लॉज बन गए। उनकी एक तस्वीर बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन के साथ वायरल हो रही है, जिसमें धोनी सांता क्लॉज बने हुए हैं। धोनी ने अपने परिवार के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट किया। सांता बनकर धोनी ने अपनी बेटी जीवा को गिफ्ट्स दिए।

धोनी का परिवार और बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन दिखे साथ 
सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी की वाइफ साक्षी धोनी ने कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में माही सांता क्लॉज अवतार में दिख रहे हैं। साथ ही वाइफ साक्षी के अलावा बेटी जीवा और बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन नजर आ रही हैं। धोनी के खास दोस्त भी क्रिसमस सेलिब्रेशन में उनके साथ दिखे। सोशल मीडिया पर धोनी का सांता क्लॉज अवतार जमकर वायरल हो रहा है।

इधर, भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी क्रिसमस त्योहार पर चर्च पहुंचे और मोमबत्ती जलाई। सचिन अपनी पत्नी अंजली तेंदुलकर के साथ दिखे। सचिन तेंदुलकर ने एक्स पर वीडियो शेयर किया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लोगों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें