Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

राजस्थान सरकार ने छह नहर परियोजनाओं के विकास, सुदृढ़ीकरण के लिए 381 करोड़ रुपये की दी मंजूरी

August 21, 2023

राजस्थान सरकार ने छह नहर परियोजनाओं के विकास, सुदृढ़ीकरण के लिए 381 करोड़ रुपये की दी मंजूरी

 

जयपुर: राजस्थान सरकार ने छह नहर परियोजनाओं के विकास और सुदृढ़ीकरण के लिए 381.74 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। एक बयान में यह जानकारी दी गई। बयान के अनुसार, राजसमंद बांध में खारी फीडर की क्षमता बढक़ार राजसमंद में पानी की उपलब्धता बढ़ाने के लिए 79.94 करोड़ रुपये, नर्मदा नहर परियोजना की बालेरा एवं सांचौर लिफ्ट वितरण प्रणाली के लिए 17.60 करोड़ रुपये और भीमगुड़ा वितरण प्रणाली के लिए 8.05 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

बयान में बताया गया कि जोधपुर के लूनी स्थित गुड़ा विश्नोईयान में बड़ा तालाब के पास शोधन संयंत्र का काम किया जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसके लिए 123.53 करोड़ रुपये के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इससे जल वितरण प्रणाली मजबूत होगी और 70 गांव लाभान्वित होंगे।

ये भी पढ़ें : Cannes फिल्म फेस्टिवल 2026 में पहुंचेंगी Tara Sutaria, भारत को करेंगी रिप्रेजेंट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें