नोएडा: सीमा हैदर के बाद अब सोनिया अख्तर 1 साल के बच्चे को लेकर नोएडा पहुंचींन हैं। सोनिया अख्तर ने नोएडा के युवक सौरवकांत से बांग्लादेश में 3 साल पहले शादी की थी। अब सोनिया 1 साल का बच्चा लेकर बांग्लादेश से भारत आई है। सोनिया का कहना है की वे अपनी पति के साथ नोएडा में रहना चाहती है। लेकिन उसके पति सौरवकांत ने अपने साथ रखने से इंकार किया है।इतना ही नहीं बता दें कि सौरव पर भारत में दूसरी महिला से शादी करने का आरोप है। पुलिस ने सोनिया को महिला सेंटर में रखा है।