Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘केबीसी 15’: कंटेस्टेंट की कहानी सुनकर बिग बी को याद आए अभिषेक बच्चन

August 22, 2023

‘केबीसी 15’: कंटेस्टेंट की कहानी सुनकर बिग बी को याद आए अभिषेक बच्चन

नई दिल्ली: ‘कौन बनेगा करोड़पति 15′ के अपकमिंग एपिसोड में अहमदाबाद के कुणाल सिंह डोडिया हॉट सीट पर बैठेंगे, जिसका शो में आने का एकमात्र मकसद अपने पिता को यह साबित करना है कि वह एक जिम्मेदार बेटा है।कुणाल अहमदाबाद पुलिस फोर्स में एक युवा पुलिस सब इंस्पेक्टर हैं, और वर्तमान में डीजी कार्यालय में मानवाधिकार विभाग से जुड़े हुए हैं। हालांकि कुणाल एक मेहनती व्यक्ति हैं, लेकिन उन्होंने क्विज रियलिटी शो के होस्ट मेगास्टार अमिताभ बच्चन के सामने मजाकिया ढंग से कबूल किया कि वह घर पर बिल्कुल अलग व्यक्ति हैं। वह काम को टालते रहते हैं।

उनके पिता और परिवार के अन्य सदस्यों को उनका यह व्यवहार पसंद नहीं है। और उनके पिता उन्हें पूरी तरीके से जिम्मेदार स्वभाव वाला व्यक्ति नहीं समझते हैं।कुणाल ने कहा, ‘’कौन बनेगा करोड़पति’ में आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मैंने जितने घंटे पढ़ाई में बिताए, वे अब हॉट सीट पर महानायक अमिताभ बच्चन के सामने समाप्त हो गए हैं।

इसके साथ, मुझे उम्मीद है कि मैं अपने पिता को साबित कर सकता हूं कि मैं एक जिम्मेदार बेटा हूं, जिसने सटीकता और तार्ककि सोच के साथ खेल खेला है। केबीसी ने मुझ पर और मेरे जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाला है। यह सुनहरा अवसर पाकर मैं आभारी महसूस कर रहा हूं।’पिता-बेटे की बातों को सुनकर, बिग बी को अपने बेटे अभिषेक बच्चन संग बॉन्डिंग की याद आ गई, और उन्होंने विस्तार से बताया कि कैसे वह अपने बेटे को एक करीबी विश्वासपात्र मानते हैं।’कौन बनेगा करोड़पति 15′ सोनी पर प्रसारित होता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें