Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में आई तेजी, निफ्टी के भी अंकों में आया बदलाव 

August 22, 2023

शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में आई तेजी, निफ्टी के भी अंकों में आया बदलाव 
मुंबई: वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के बीच प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी हुई। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 92.83 अंक चढक़र 65,308.92 पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 35.5 अंक बढक़र 19,429.10 पर रहा।
सेंसेक्स के शेयरों में एनटीपीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईटीसी, टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, जेएसडब्ल्यू स्टील और लार्सन एंड टुब्रो में बढ़त हुई। दूसरी ओर जियो फाइनेंशियल र्सिवसेज, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज, इंफोसिस और टाइटन के शेयर में गिरावट देखी गई। अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे है।
जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहा। अमेरिकी बाजार सोमवार को अधिकतर सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.14 प्रतिशत गिरावट के साथ 84.34 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें