Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Manali में पुलिस कर्मियों के लिए लगाया गया स्वास्थ्य शिविर, मेडिकल टीम ने की स्वास्थ्य जांच

August 22, 2023

Manali में पुलिस कर्मियों के लिए लगाया गया स्वास्थ्य शिविर, मेडिकल टीम ने की स्वास्थ्य जांच

कुल्लू (सृष्टि) : जिला कुल्लू के नग्गर ब्लॉक के अंतर्गत सितंबर 2022 से द हंस फाऊंडेशन, स्वास्थ्य के क्षेत्र में भरपूर योगदान दे रहा है। इस फाउंडेशन के द्वारा मनाली में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के द्वारा 35 पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान सभी को निशुल्क औषधियां वितरित की गई और मुफ्त लैब टेस्ट भी उपलब्ध करवाए गए।

द हंस फाऊंडेशन द्वारा नगर ब्लॉक के अंतर्गत 4 मोबाइल मेडिकल इकाइयां हर महीने 96 गांवो में मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रही है। इसी कड़ी में इस बार इनके द्वारा मनाली में पुलिस थाना में स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। फाउंडेशन की सामाजिक सुरक्षा अधिकारी आयुषी सूद ने बताया की शिविर में डॉक्टर निशांत शर्मा ने सभी लोगों की स्वास्थ्य जांच की है और उनके स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें दवाइयां और टेस्ट भी बताए है। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने भी शिविर को सफल बनाने में विशेष भागीदारी दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें