Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

HTTP आतंकवादियों को सुरक्षाबलों के काफिले पर हमला, 6 सैनिक हुए शहीद

August 22, 2023

HTTP आतंकवादियों को सुरक्षाबलों के काफिले पर हमला, 6 सैनिक हुए शहीद
पेशावरः पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मंगलवार को प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन टीटीपी द्वारा सुरक्षा बलों के एक काफिले पर किए गए हमले में कम से कम 10 सैनिकों की मौत हो गई जबकि जवाबी कार्रवाई में चार आतंकवादी भी मारे गए। सेना ने यह जानकारी दी। सेना की मीडिया विंग इंटर-स्टेट पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने कहा कि हमला अफगानिस्तान की सीमा से लगे दक्षिण वजीरिस्तान कबायली जिले के अस्मान मांजा इलाके में हुआ जब तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के हथियारबंद आतंकवादियों ने एक काफिले पर गोलीबारी की, जिसमें 6 सैनिक मारे गए।
आईएसपीआर ने कहा कि जवाबी कार्रवाई में चार आतंकवादी मारे गए, जबकि दो घायल हो गए। बयान में कहा गया है कि किसी भी बाकी बचे आतंकवादी को खत्म करने के लिए क्षेत्र में अभियान चलाया जा रहा है। 2007 में विभिन्न आतंकवादी संगठनों को एक झंडे तले लाते हुए टीटीपी की स्थापना की गई थी। पिछले कुछ समय से टीटीपी द्वारा पाकिस्तान के प्रतिष्ठानों को निशाना बनाए जाने के मामलों में इजाफा हुआ है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें