विज्ञापन

चंद्रयान-3 भारत के लिए व्यापक वैश्विक तालमेल को आकर्षित कर रहा है: Jitendra Singh

नयी दिल्ली: केंद्रीय परमाणु ऊर्जा एवं अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को कहा कि चंद्रयान-3 मिशन भारत के लिए व्यापक अंतरराष्ट्रीय सहयोग आकर्षित कर रहा है। डॉ. सिंह ने सूचना प्रौद्योगिकी, संचार और नवाचार (एमआईटीसीआई) मंत्री दर्शनानंद दीपक बालगोबिन के नेतृत्व में आए मॉरीशस के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते.

नयी दिल्ली: केंद्रीय परमाणु ऊर्जा एवं अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को कहा कि चंद्रयान-3 मिशन भारत के लिए व्यापक अंतरराष्ट्रीय सहयोग आकर्षित कर रहा है। डॉ. सिंह ने सूचना प्रौद्योगिकी, संचार और नवाचार (एमआईटीसीआई) मंत्री दर्शनानंद दीपक बालगोबिन के नेतृत्व में आए मॉरीशस के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। मॉरीशस के प्रतिनिधिमंडल ने भारत-मॉरीशस संयुक्त उपग्रह के प्रस्ताव पर चर्चा करने के लिए यहां उनसे (डॉ. सिंह)मुलाकात की।

भारत और मॉरीशस तीसरे पक्ष के मिशनों को सहायता प्रदान करने के लिए मॉरीशस में भारतीय अंतरिक्ष संगठन (इसरो) के ग्राउंड स्टेशन का उपयोग करने पर भी सहमत हुए हैं। डॉ. सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका की ऐतिहासिक यात्रा के दौरान आर्टेमिस समझौते पर हस्ताक्षर करके भारत ने दुनिया के अन्य देशों के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक समान भागीदार के रूप में सहयोग करने की अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया है।

Latest News