Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘कैसी ये यारियां’ का आ रहा पांचवां सीजन, अब माणिक और नंदिनी का होगा मिलन

August 23, 2023

‘कैसी ये यारियां’ का आ रहा पांचवां सीजन, अब माणिक और नंदिनी का होगा मिलन

मुंबई: शो ‘कैसी ये यारियां’ अपने पांचवें सीजन के साथ लौट रहा है। इसकी घोषणा पार्थ समथान और नीति टेलर ने की।नए सीजन की स्ट्रीमिंग 2 सितंबर, 2023 से शुरू होगी।इस सीजन में माणिक (पार्थ द्वारा अभिनीत) और नंदिनी (नीति टेलर द्वारा अभिनीत) की लव स्टोरी होगी।एक्टर पार्थ, नीति, किश्वर मर्चेंट, अयाज खान और मेहुल निसार शो के नए सीजन में अपने मूल पात्रों को फिर से निभाएंगे।

इस सीजन में आयुष शौकीन, सागर पारेख, जान्या खंडपुर और पलाश तिवारी भी सपोर्टगिं रोल्स में होंगे।सीजन की शुरुआत में गलतफहमी के बाद सीजन 4 के अंत में माणिक और नंदिनी के बीच सुलह हो जाती है। सीजन 5, सीजन 4 में किए गए हमेशा फॉरएवर के वादे पर आधारित है, जिसमें कपल लंबे समय तक अलग रहने के बाद आखिरकार एक साथ वापस आ गए।

नए सीजन के बारे बोलते हुए, पार्थ ने कहा: ‘’कैसी ये यारियां’ का फोकस हमेशा प्यार रहा है, और इस सीजन में, दर्शक माणिक और नंदिनी की कहानी में एक नया चैप्टर देखेंगे। उनकी लाइफ में नया एडवेंचर होने वाला हैं। इस शो के माध्यम से हमने जो बेंचमार्क स्थापित किया है, उसे देखते हुए यह अवास्तविक लगता है, हर सीजन की कहानी दर्शकों का ध्यान खींच रही है।‘

नए सीजन के लॉन्च से पहले नीति ने शो के बारे में कहा, ’सीजन 4 की अपार सफलता के बाद, हम इस बार डबल रोमांस और प्यार के साथ वापस आने के लिए बहुत उत्साहित हैं। दूरी के बाद माणिक और नंदिनी को सीजन 5 में एक साथ देखा जाएगा। मेरा किरदार प्यार और रोमांस को एक पायदान ऊपर ले जाता हुआ नजर आएगा। इतने सालों में दोनों किरदार काफी मैच्योर हो गए हैं।’

उन्होंने आगे कहा, ’माणिक और नंदिनी के लिए फैंस का अटूट प्यार और समर्थन दिल को छू लेने वाला है। मुझे जो प्रशंसा और स्रेह मिला है, वह प्रेरणा का जबरदस्त स्रोत है और हम दर्शकों से वादा करते हैं कि इस सीजन में, उन्हें एक ऐसा प्यार देखने को मिलेगा जो सभी परेशानियों को पछाड़कर जीत हासिल करता है।’’कैसी ये यारियां- सीजन 5′ जल्द ही जियोसिनेमा पर स्ट्रीम होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें