Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिसार में आग से झुलसने से व्यक्ति की मौत, परिजनों ने प्रशासन से की जांच की मांग

August 23, 2023

हिसार में आग से झुलसने से व्यक्ति की मौत, परिजनों ने प्रशासन से की जांच की मांग

हिसार के परिवर्तन अस्पताल में एक गंभीर मामला सामने आया है। अचानक से मंगलवार रात को अस्पताल में आग लग गई। जिससे आग में जलने से एक मरीज की मौत हो गई मरीज को डिप्रेशन के चलते 20 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह शहर के सेक्टर 15 का रहने वाला था । मरीज के बेटे का कहना है कि उसके पिता 2 दिन से एडमिट थे। कल शाम को डॉक्टर ने राउंड पर आना था, लेकिन वह नहीं आए। उसके पिता को कमरे में बांधा हुआ था।

वह कमरे से बाहर बैठा था। रात 1 बजे दवाई देने के लिए कर्मचारी आया |तो एकदम से धमाका हुआ और कमरे में आग लग गइ लेकिन जब तक बेटा कमरे में पहुंचा जलने से उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने परिवर्तन अस्पताल में पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। वहीं परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए है। परिजनों ने अस्पताल संचालक के खिलाफ कारवाई के लिए धरना दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें