Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिमाचल में बरसात से अब तक हुई 361 की मौत 40 लापता, प्रदेश सरकार को हुआ 8300 करोड़ का नुकसान : ओंकार शर्मा

August 24, 2023

हिमाचल में बरसात से अब तक हुई 361 की मौत 40 लापता, प्रदेश सरकार को हुआ 8300 करोड़ का नुकसान : ओंकार शर्मा

शिमला (गजेंद्र) : हिमाचल प्रदेश में भारी बरसात के बाद नुकसान का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। इसमें जहां 350 से ज्यादा लोग की जान चली गई है, तो वहीं हिमाचल प्रदेश सरकार को अब तक सीधे तौर पर 8300 करोड़ का नुकसान दर्ज किया जा चुका है।यह आंकड़ा और बढ़ाने की उम्मीद है। इस आपदा के कारण लोगों के घरों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। प्रदेश में अब तक 12000 से ज्यादा मकानों को क्षति पहुंची है तो वहीं 2200 से ज्यादा मकान पूरी तरह से ज़मीदोज हो गए है।

राजस्व विभाग के प्रधान सचिव ओंकार शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में बरसात के चलते हैं जान गवाने वालों का आंकड़ा 361 पहुंच गया है। अभी भी प्रदेश में 40 लोग लापता है। ओंकार शर्मा ने बताया कि इस दौरान हिमाचल में 12000 मकानों को क्षति पहुंची और 2200 से ज्यादा पूरी तरह से नष्ट हो गए। उन्होंने कहा की बरसात में 12000 भवनों का क्षतिग्रस्त होना चिंताजनक है ऐसे में सरकार की ओर से बायोलॉज में भी परिवर्तन किया गया है और साथ ही TCP और UD को नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

वहीं उन्होंने आनी में हुए हादसे का जिक्र करते हुए सभी से नियमों का पलन करते हुए भवन निर्माण करने की अपील की हैं। साथ ही IPH विभाग के जेई के मलबे की चपेट में आने पर भी दुख जताया। उन्होंने बताया कि इस बरसात के चलते प्रदेश सरकार को अब तक कुल 8300 करोड़ का नुकसान हो चुका है जिसमें 3000 करोड़ का नुकसान अकेले PWD और 2000 करोड़ की चपत जल शक्ति विभाग को लगी हैं। ओंकार शर्मा ने बताया कि उन्होंने पूरे सर्विस काल के दौरान पहली बार इस तरह की आपदा प्रदेश में देखी है। इससे पहले पिछले साल भी आपदा से प्रदेश में 2500 करोड़ का नुकसान हुआ था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें