Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

नगर निगम की टीम ने सड़कों से हटवाया अतिक्रमण

August 24, 2023

नगर निगम की टीम ने सड़कों से हटवाया अतिक्रमण

बरेली ः शहर के मुख्य बाजारों में जाम समस्या आये दिनों बनी रहती। जिससे जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर निगम की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। चौराहों, सड़कों और फुटपाथों को कब्जा मुक्त कराया जा रहा है। इसी अभियान के तहत नगर निगम की टीम डेलापीर चौराहा और इज्जतनगर अतिक्रमण हटाने पहुंची। अतिक्रमण हटाने के दौरान दुकानदारों और अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह में नोक झोंक भी हुई। अतिक्रमण हटाने के दौरान कई दुकानदारों की दुकान के आगे लगे बैनर और छज्जे को भी तोड़ा गया। अभियान के दौरान अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह, अतिक्रमण प्रभारी ललतेश कुमार मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें