Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

ऑपरेशन खोलानाला : 50 लोगों की सुरक्षित निकासी, नगवाईं राहत शिविर में किया शिफ्ट

August 25, 2023

ऑपरेशन खोलानाला : 50 लोगों की सुरक्षित निकासी, नगवाईं राहत शिविर में किया शिफ्ट

मंडी (सृष्टि) : मंडी जिला प्रशासन ने बालीचौकी उपमंडल के दुर्गम इलाके खोलानाला से 50 लोगों को सुरक्षित निकाल कर नगवाईं राहत शिविर में पहुंचाया है। 22-23 को हुई भीषण बारिश और बाढ़ से खोलानाला में रास्ते ध्वस्त हो गए थे, जिससे इस इलाके का बाहरी दुनिया से संपर्क कट गया था।

जिलाधीश अरिंदम चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशों के अनुरूप जिला प्रशासन ने लोगों की सुरक्षा तय बनाने को तत्परता से कार्य किया। सड़क संपर्क न होने की वजह से वहां पहुंचना बेहद कठिन था, लेकिन प्रशासन की टीम ने इस ऑपरेशन को बहुत हिम्मत के साथ पूरी सटीकता से अंजाम दिया।

बृहस्पतिवार को एसडीएम बालीचौकी सोहन लाल, बालीचौकी के तहसीलदार और बीडीओ व अन्य अधिकारियों तथा एनडीआरएफ की टुकड़ी के साथ खोलानाला पहुंचे और वहां से लोगों को सुरक्षित निकाल कर राहत शिविर तक पहुँचाया। बता दें, इस इलाके में 22-23 को हुई भीषण बारिश के कारण भारी तबाही हुई है। कई घर बाढ़ और भूस्खलन की भेंट चढ़ गए हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप जिला प्रशासन प्रभावितों की मदद के लिए लगातार काम कर रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें