Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ का नया पोस्टर हुआ रिलीज

August 26, 2023

शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ का नया पोस्टर हुआ रिलीज

मुंबई: बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान की आने वाली फिल्म जवान का नया पोस्टर रिलीज हो गया है।शाहरूख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म जवान को लेकर चर्चा में है। एटली के निर्देशन में बनी फिल्म जवान का नया पोस्टर रिलीज हो गया है।जवान में शाहरुख खान के सभी अवतारों को एक सिंगल फ्रेम में मिलाकर, नया पोस्टर पेश किया गया है, जो फ़िल्म से पांच अलग-अलग दिखने वाले रूपों को शानदार तरीके से पेश कर रहा है।

शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर जवान के कई अवतार साझा करते हुए लिखा, ‘ये तो शुरुआत है…न्याय के कई चेहरे…ये तीर हैं…अभी ढाल बाकी है…ये अंत है अभी काल बाकी है…ये पूछता है खुद से कुछ…अभी जवाब बाकी है। हर चेहरे के पीछे एक मकसद है, लेकिन अभी तो यह बस शुरुआत है…आगे की जानकारी के लिए अभी इंतजार करें!!!’

फिल्म जवान’ गौरी खान द्वारा निर्मित और गौरव वर्मा द्वारा सह-निर्मित रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट की प्रस्तुति है। यह फिल्म 07 सितंबर, 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज होगी।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें