Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन हर मौसम में सुख दुःख साझा करने वाला दोस्त हैः एवारेस्टे न्देयिशिमिये

August 26, 2023

चीन हर मौसम में सुख दुःख साझा करने वाला दोस्त हैः एवारेस्टे न्देयिशिमिये

 

इस जुलाई के अंत में बुरुंडी के राष्ट्रपति एवारेस्टे न्देयिशिमिये ने चीन के छंगतु में आयोजित युनिवर्सियाड के उद्घाटन समारोह में भाग लिया और शांगहाई की यात्रा की ।राष्ट्रपति बनने के बाद यह उन की पहली चीन यात्रा थी । हाल ही में सीएमजी ने राष्ट्रपति न्देयिशिमिये के साथ एक विशेष साक्षात्कार किया । न्देयिशिमिये ने बताया कि अगर हमारे पास एक हर मौसम में सुख दुःख साझा करने वाला कोई दोस्त है ,तो वह चीन है।

चीन और बुरुंडी के बीच भाइयों जैसे मैत्रीपूर्ण और एकजुटतापूर्ण संबंध है । उन्होंने कहा कि चीन की यात्रा से उन पर गहरा प्रभाव पड़ा ।सब से पहले चीन का तेज विकास है । चीन अल्पकाल में एक शक्तिशाली देश बन गया है । दूसरा ,मैंने पाया कि चीनी जनता बहुत मेहनती ,उत्साहपूर्ण और आतिथ्यपूर्ण है । दोनों देश भौगोलिक दृष्टि से दूर रहते हैं ,पर दोनों देशों की जनता के दिल जुड़े हुए है।

न्देयिशिमिये ने बताया कि चीन एक बड़ा देश है ,लेकिन उन्हे कभी भी चीन का घमंड नहीं नजर आया। इस के विपरीत वह हमारे साथ एक ही रास्ते पर चलने वाला दोस्त है। उन्होंने कहा कि बुरुंडी एक कृषि प्रधान देश है ,लेकिन दोनों देशों का सहयोग सिर्फ कृषि क्षेत्र में सीमित नहीं है। दोनों देशों ने कई स्तरों पर सहयोग की कोशिशें की हैं। उदाहरण के लिए चीनी विशेषज्ञ हमारे लिए प्रतिभाएं तैयार करते हैं । चीन ने बुरुंडी में अस्पताल का निर्माण किया। वहां चीनी डॉक्टर भी हैं।

चीन हमें व्यावसायिक स्कूल स्थापित करने और बुनियादी संस्थापनों के निर्माण में मदद भी दे रहा है। अवश्य कृषि हमारे सहयोग का सबसे अहम क्षेत्र है। उन्होंने कहा कि चीन किसी अतिरिक्त शर्त के बिना अफ्रीकी देशों के साथ सहयोग करता है ,जबकि कुछ बड़े देश अपनी इच्छा को जबरन से दूसरे पर थोपते हैं और दूसरे देश के आंतरिक मामले में दखलंदाजी करते हैं। चीन विकासशील देशों के लिए एक मिसाल है।

(साभार—चाइना मीडिय ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें