Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

महिला मोर्चा की मांग, विधानसभा चुनाव में महिलाओं को टिकट में मिले 50% हिस्सेदारी

August 26, 2023

महिला मोर्चा की मांग, विधानसभा चुनाव में महिलाओं को टिकट में मिले 50% हिस्सेदारी

झज्जर: महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष और झज्जर जिला प्रभारी सुमन दहिया ने आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 50% सीटों पर चुनाव लड़ाए जाने की वकालत की है। उन्होंने कहा है कि यह आधी आबादी का अधिकार भी है और आज की जरूरत भी। सुमन दहिया शनिवार को झज्जर के लोक निर्माण विश्रामगृह में महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की बैठक लेने आई थी। जिला अध्यक्ष नीना राठी के साथ यहां बैठक लेने के बाद मीडिया के रूबरू हुई दहिया ने कहा कि भाजपा यह सुनिश्चित करने जा रही है की 50% न सही कम से कम विधानसभा चुनाव में 33% आरक्षण की सिटे महिलाओं को जरूर मिले। भाजपा महिलाओं का कितना सम्मान करती है।

यह प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हाल ही में महिला नेत्री सुमित्रा दहिया को चेयरमैन और एक अन्य महिला को ओएसडी के पद पर ज्वाइन कर कर दिखा दिया है। सुमन दहिया ने कहा कि वह आज यहां पर महिला मोर्चा की बैठक लेने आई थी। यहां संगठन की सूची तैयार की गई है। प्रदेश की हर जिले में इस प्रकार से संगठन की सूची तैयार की जा रही है जो की 29 अगस्त को पानीपत में होने वाले महिलाओं के सम्मेलन में प्रदेश प्रभारी को सौंपी जाएगी। मणिपुर में महिलाओं के साथ हुए कृत्य पर चिंता जाहिर करते हुए दहिया ने कहा कि यह राजनीतिक षड्यंत्र भी हो सकता है और सामाजिक दरिंदगी भी।

 

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें