Last Updated: November 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

शाहरुख ने फिल्म ‘जवान’ का ट्रेलर जल्द जारी करने का प्रशंसकों से किया वादा

August 27, 2023

शाहरुख ने फिल्म ‘जवान’ का ट्रेलर जल्द जारी करने का प्रशंसकों से किया वादा

नयी दिल्ली: ऐसे में जब बहुप्रतीक्षित ‘एक्शन’ फिल्म ‘जवान’ की रिलीज में 11 दिन बचे हैं, इसके अभिनेता शाहरुख खान ने शनिवार को अपने प्रशंसकों से वादा किया कि फिल्म का ‘ट्रेलर’ जल्द ही जारी किया जाएगा।अभिनेता ने एटली द्वारा निर्देशित आगामी फिल्म को प्रोत्साहित करने के लिए सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर अपने प्रशंसकों और ‘फॉलोअर्स’ के साथ एक प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया। शाहरुख ने अपने प्रशंसकों के साथ बातचीत के दौरान, फिल्म के नये गाने ‘‘नॉट रमैया वस्तवैया’’ का ‘टीज़र’ भी जारी किया।

फिल्म ‘जवान’ के ‘ट्रेलर’ को लेकर शाहरुख से कई सवाल किये गए। यह फिल्म सात सितंबर को हिंदी, तमिल और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।फिल्म की टीम ने अब तक एक ‘पूर्व समीक्षा’ जारी की है, जो दो मिनट की क्लिप है, जिसमें फिल्म के साथ ही दो गानों- जिंदा बंदा” और “चलेया” की भी पहली झलक दिखाई गई है।जब एक प्रशंसक ने ट्रेलर के बारे में पूछा तो शाहरुख ने सवाल किया, “ट्रेलर नहीं आएगा तो पिक्चर नहीं देखोगे क्या? ट्रेलर ट्रेलर ट्रेलर। आ जाएगा भाई सांस तो लेले।’’

शाहरुख ने तब मजाकिया अंदाज में जवाब दिया जब एक अन्य प्रशंसक ने उनसे पूछा कि अगर ट्रेलर खराब निकला तो क्या उन्हें फिल्म देखनी चाहिए। खान ने कहा, “भाई जिंदगी में सकारात्मकता रख ना…सोशल मीडिया वाला टाइप लग रहा है…निगेटिविटी निगेटिविटी। सकारात्मक रहो, तुम ज्यादा खुश रहोगे।’’ अंत में, अभिनेता ने “नॉट रमैया वस्तवैया” का टीज़र जारी किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें