Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

वर्ष 2023 चीनी अनाज व्यापार मेला समाप्त

August 29, 2023

वर्ष 2023 चीनी अनाज व्यापार मेला समाप्त

 

वर्ष 2023 चीनी अनाज व्यापार मेला 28 अगस्त को चीन के हनान प्रांत के चनचो शहर में समाप्त हुआ। जानकारी के अनुसार इस बार के मेले में प्रदर्शनी हॉल के आयोजन स्थल और राष्ट्रीय अनाज व्यापार मंच पर ऑनलाइन विशेष लेनदेन के माध्यम से, कुल 1.575 करोड़ टन विभिन्न अनाज और तेल उत्पाद और विभिन्न अनाज और तेल मशीनरी के 1,518 सेट बेचे गए और हस्ताक्षर को लेकर सहमति बनी।

व्यापार की कुल राशि 55.88 अरब युआन तक पहुंची। प्रदर्शनी में कई नई प्रौद्योगिकियों के प्रचार और अनुप्रयोग से चीन की अनाज उद्योग श्रृंखला को गुणवत्ता और दक्षता में लगातार सुधार करने, अधिक किसानों को प्रेरित करने और उनकी सेवा करने में मदद मिल रही है।

इस बार का मेला तीन दिन चला। प्रदर्शनी का कुल क्षेत्रफल 65 हजार वर्ग मीटर पहुंचा। चीन के कई बड़े अनाज उद्यमों, वित्तीय संस्थाओं और सेवा संगठनों ने इसमें भाग लिया है। प्रदर्शकों की कुल संख्या 2600 से अधिक है। मेले में राष्ट्रीय उच्च गुणवत्ता वाले अनाज इंजीनियरिंग निर्माण की उपलब्धियों और अनाज उद्योग के विकास में नवीनतम उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया।

विज्ञान और प्रौद्योगिकी की शक्ति ने पारंपरिक अनाज प्रसंस्करण मोड को बदल दिया है। मानवरहित, बुद्धिमान और डिजिटलीकरण आदि धीरे-धीरे श्रम की जगह ले रहे हैं और उत्पादन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। साथ ही नई तकनीक एक स्वस्थ, अधिक पौष्टिक और सुरक्षित “बड़ी खाद्य अवधारणा” श्रृंखला बनाने में भी मदद कर रही है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें