Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

25वां चीन अंतरराष्ट्रीय सॉफ्टवेयर मेला थ्येनचिन में उद्घाटित होगा

August 29, 2023

25वां चीन अंतरराष्ट्रीय सॉफ्टवेयर मेला थ्येनचिन में उद्घाटित होगा

 

25वां चीन अंतरराष्ट्रीय सॉफ्टवेयर मेला 31 अगस्त से 2 सितंबर तक उत्तर चीन के थ्येनचिन में आयोजित होगा। यह मेला चीनी इलेक्ट्रॉनिक सूचना उद्योग संघ द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जो चीन में सॉफ्टवेयर और सूचना तकनीक सेवा क्षेत्र में सबसे बड़ा पेशेवर आयोजन है। हाल ही में इस मेले के बारे में आयोजित एक न्यूज ब्रीफिंग में आयोजन समिति के एक अधिकारी ने बताया कि इस साल का मुख्य विषय है कि सॉफ्टवेयर की नयी इकोलॉजी को आकार देकर नये विकास को प्रोत्साहित करना।

सॉफ्टवेयर जगत के चोटी स्तर के विशेषज्ञों और उद्यमियों समेत 700 से अधिक मेहमान इस मेले के उद्घाटन समारोह यानी थीम शिखर सम्मेलन व उप मंचों में भाग लेंगे। वे बेसिक सॉफ्टवेयर ,उद्योग सॉफ्टवेयर, खुला स्रोत सॉफ्टवेयर और एप्पलीकेशन सॉफ्टवेयर जैसे मुद्दों पर विचार विमर्श करेंगे और सॉफ्टवेयर व्यवसाय के उच्च गुणवत्ता वाले विकास के लिए बुद्धिमत्ता प्रदान करेंगे। वे नये युग में अधिक व्यापक दृष्टि से सॉफ्टवेयर उद्योग के भावी विकास रास्ते पर विचार-विमर्श करेंगे।

इसके साथ ही 140 से अधिक देशी विदेशी नामी कंपनियां प्रदर्शनी में भाग लेंगी। प्रदर्शनी का कुल क्षेत्रफल 12 हजार वर्गमीटर से अधिक होगा। इस मेले में सॉफ्टवेयर उद्योग में सब से नये व ऊंचे उत्पाद और तकनीकें नजर आएंगी।
ध्यान रहे जटिल आर्थिक स्थिति के बीच इस जनवरी से इस जुलाई तक चीन के सॉफ्टवेयर और सूचना तकनीक सेवा उद्योग का शानदार प्रदर्शन दिखाई गया।

सॉफ्टवेयर कारोबार आय में दोहरे अंकों की वृदधि बनी रही और मुनाफे की वृद्धि ने भी गति पकड़ी। चीनी उद्योग व सूचनाकरण मंत्रालय से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक इस साल के पहले सात महीनों में सॉफ्टवेयर कारोबार आय 64 खरब 57 अरब युआन रही, जो पिछले साल की समान अवधि से 13.6 प्रतिशत अधिक थी। सॉफ्टवेयर उद्योग का कुल लाभ 7 खरब 37 अरब 40 करोड़ युआन रहा, जो पिछले साल की समान अवधि से 13.4 प्रतिशत अधिक था।

उल्लेखनीय बात है कि इस साल के पहले सात महीनों में सूचना तकनीक सेवा की आय 43 खरब 2 अरब 20 करोड़ युआन रही, जो समग्र उद्योग की आय का 66.6 प्रतिशत थी और पिछले साल की समान अवधि से 14.8 प्रतिशत बढ़ी। इस में क्लाउड कंप्यूटिंग, बिग डेटा और सूचना सुरक्षा सेवा में तेज वृद्धि का रूझान बना हुआ है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें